Pawan Jury BhilwaraRj
evm - राजनैतिक पार्टियों एवं उनके अंध भगतो द्वारा समर्थन एवं विरोध की नौटंकी
.
(1). 2004 के चुनावों में कांग्रेस को 145 सीट मिली थी, जो कि मनमोहन सिंह जी के पीएम होने के बावजूद 2009 में बढ़कर 205 हो गयी ! मतलब 60 सीटों का इजाफा !!! जबकि बीजेपी की सीटे 138 से घट कर 116 रह गयी !!
.
मई में परिणाम आये कर प्लॉस्टिक पुरुष लाल कृष्ण आडवाणी जी को जुलाई में लगा कि हमें evm को चुनावी प्रक्रिया से निकाल देना चाहिए और बैलेट पेपर की तरफ लौट आना चाहिए। आडवाणी जी की इस सलाह का तब लोजपा, जनता दल एवं कम्युनिस्ट समर्थन कर रहे थे।
.
कांग्रेस ने कहा कि, आडवाणी हार का ठीकरा evm के सिर फोड़ना चाहते है, इसीलिए इस तरह की बातें कर रहे है।
.
http://www.dnaindia.com/india/report-advani-finds-support-from-rivals-on-evm-issue-1271300
.
-------
.
(2). 2011 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को असम में भारी बहुमत मिला। असम गण परिषद् ने एफआईआर दर्ज करवाई कि कांग्रेस ने evm के साथ छेड़खानी की है। जांच हो। कांग्रेस ने कहा कि, evm के साथ छेड़खानी नहीं की जा सकती है। आरोप बकवास है।
.
इसी असम में 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान जब प्रत्याशियों को evm का डेमो दिया जा रहा था तो डेमो वाली मशीन का कोई भी बटन दबाने से वोट बीजेपी को ही जा रहा था। प्रत्याशियों ने हंगामा कर दिया। कलेक्टर ने बाकी मशीनों का डेमो देने से इंकार कर दिया और सभी मशीने सील कर दी। राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ---"एक evm में गड़बड़ी पायी गयी है और कोई भी बटन दबाने से वोट बीजेपी को जा रहा है, हम इसकी जांच करेंगे। फिलहाल सभी मशीनों को बदला जा रहा है।"
.
कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करवाई कि -- बीजेपी ने evm के साथ छेड़छाड़ की है। evm सुरक्षित नहीं है।
.
( बीजेपी ने कहा कि यह मशीन खराब होगी। बाकी evm तो एकदम सुरक्षित एवं सटीक है !! )
.
http://timesofindia.indiatimes.com/news/An-EVM-that-votes-only-for-BJP-stuns-poll-staff-in-Assam/articleshow/33153152.cms
.
--------
.
3) मध्य प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के दौरान evm के ऑफिसियल डेमो के दौरान मीडिया के सामने ही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को दिया गया वोट बीजेपी को चला गया !! कांग्रेस ने चुनाव बैलेट पेपर से करने की मांग की।
.
मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि, -- "evm को हमने अभी पूरी तरह सेट ही नहीं किया था और डेमो शुरू हो गया था। हम जब evm को सेट कर देते है तो evm में ऐसी गड़बड़ी नहीं हो सकती।"
.
पर इस घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया। !! वीडियो में यह भी नजर आया कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने मौजूद मिडिया कर्मियों से इस घटना को रिपोर्ट नहीं करने को कहा।
.
मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग एवं evm दोनों पर ही हमें पूर्ण विश्वास है। evm से छेड़खानी की खबरे निराधार है !!
.
http://www.hindustantimes.com/bhopal/cong-says-sp-vote-went-to-bjp-in-madhya-pradesh-during-trial-probe-ordered-into-faulty-evm/story-k7K4I6hiNzW3itxvYdTsiL.html
.
======
.
जो पार्टी केंद्र में सत्ता में रहती है वह उस दौरान evm का समर्थन करती है। किन्तु जैसे ही विपक्ष में आती है वह इसका विरोध करने लगती है। पर पुन: सत्ता में आकर इसका समर्थन करती है। और इन पार्टियों के अंध भगत भी अपने नेताओ की चाल देखकर अपना स्टेण्ड बदलते रहते है। सिर्फ दो पक्ष स्थायी है --- १) स्वतंत्र कार्यकर्ता पिछले 25 सालों से हर स्थिति में evm का विरोध कर रहे है एवं पैड मीडिया पिछले 25 सालो से हर हाल में evm का समर्थन कर रहा है।
.
यही असली लड़ाई है -- स्वतन्त्र कार्यकर्ता Vs पैड मीडिया। राजनैतिक पार्टियां एवं इनके अंध भगत अन्य विषयो की तरह इस विषय में सिर्फ दर्शक है और अपने निहित स्वार्थो के लिए टके टके पर अपना रूख बदलने के लिए तैयार रहते है।
.
( और आम आदमी पार्टी भी evm का विरोध करने का सिर्फ नाटक कर रही है। उनकी रुचि evm को हटा कर मतपत्र लाने में नहीं है। इसीलिए केजरीवाल जी ने अपने सभी सांसदों को यह निर्देश देके रखे है कि वे संसद में इस तरह का कोई निजी बिल प्रस्तुत नहीं करे जिससे evm को चुनावी प्रक्रिया से निकाला जा सके।
.
======
.
जो कार्यकर्ता यह मानते है कि भारत में evm को चुनावी प्रक्रिया से निकाल देना चाहिए वे @pmoindia पर #CancelEvm का ट्वीट भेजें।
.
______________________