Pawan Jury BhilwaraRj
मैकाले व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित बिन्दुओ के अंतर्गत किसी को "सटीक एवं तकनिकी" जानकारी हो तो रख सकते है।
.
१) मैकाले व्यवस्था क्या है, इसकी संचालन पद्धति क्या है, इसकी विषय वस्तु एवं पाठ्यक्रम कैसे और किस निति के तहत तय किया जाता है ?
.
( मैकाले नामक "व्यक्ति" के बारे में कोई भी जानकारी न रखें। क्योंकि इस व्यक्ति के बारे में राजिव भाई दशकों पहले विस्तार से बता चुके है। मैंने मैकाले के बारे में व्याख्यान पहली बार 1992 में सुना था, अत: उनके वीडियो न रखें न ही उन्हें उद्ध्त करे। स्वयं का पक्ष रखें। जो भी व्यक्ति मैकाले के बारे में जानता है अधिकाँश राजिव भाई की वजह से ही जानता है, अत: उनके द्वारा दी गयी जानकारी से सभी परिचित है। किन्तु यहाँ विषय "व्यवस्था" है, न कि मैकाले नामक "व्यक्ति" )
.
२) ब्रिटेन, अमेरिका, रूस, फ्रांस एवं चाइना में कौनसी व्यवस्था के तहत पढ़ाई की जाती है। तथा भारत से यह किस प्रकार भिन्न है ?
.
३) यदि आप मैकाले व्यवस्था का विरोध करते है तो आपका मुख्य ऐतराज किस पहलू को लेकर है ---
.
अ) शिक्षण का तरीका ?
ब) शिक्षकों का चयन ?
स) शिक्षकों का प्रशिक्षण ?
द) कक्षा कक्षों संगठन या ढांचा ?
य) परीक्षा लेने की व्यवस्था ?
र) अंक प्रणाली ?
ल) भाषा ?
व) पाठ्यक्रम ?
.
४) यदि आप मैकाले व्यवस्था का विरोध करते है तो आपके पास वैकल्पिक प्रस्ताव क्या है ? कृपया वैकल्पिक व्यवस्था का विस्तृत ड्राफ्ट रखें। यदि आप इस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म नहीं करना चाहते किन्तु इसके दोषो को सुधारना चाहते है तो, आपके द्वारा प्रस्तावित सुधार की प्रक्रिया एवं विषय वस्तु ( ड्राफ्ट ) रखें।
.
५) गुरुकुल व्यवस्था एवं मैकाले व्यवस्था के संचालन, विषय वस्तु, पाठ्यक्रम एवं प्रशासन में मूलभूत अंतर क्या है ?
.
६) आज के दौर में भारत में एक बेहतर गुरुकुल व्यवस्था किस तरह लागू की जा सकती है। कृपया निम्न विवरण रखें ---
क) पाठ्यक्रम का चयन किस तरह किया जाएगा ?
ख ) कौन कौन से विषय पढ़ाये जाएंगे ?
ग) शिक्षण किस भाषा में होगा ?
घ) शिक्षकों को का चयन एवं प्रशिक्षण कैसे होगा ?
ङ ) परीक्षा एवं अंक वितरण किस प्रकार से होगा ?
च ) अन्य महत्वपूर्ण एंव वांछनीय विवरण
.
७) यदि आप गुरुकुल पद्धति को लागू करने के समर्थक है तो इसका ड्राफ्ट रखें ?
.
=======
.
मैं इस सम्बन्ध में अपना प्रतिभाव विस्तृत रूप से जल्दी ही रखूँगा।
.
=======