Pawan Jury BhilwaraRj
शिवसेना के सांसद द्वारा एयर इंडिया के अधिकारी के साथ की गयी बदसलूकी -- ज्यूरी सिस्टम आने से रसूखदार लोगो का खुद को क़ानून से ऊपर समझने का यह मुगालता रातों रात हवा हो जाएगा।
.
सांसद ने टीवी कैमरों पर स्वयं कहा है कि, उन्होंने अधिकारी को सेंडल से मारा । उन्होंने अधिकारी को पूरे 25 सेंडल जमाए, उनका चश्मा तोड़ा और कपड़े फाड़े ।
.
( सांसद का कहना है कि, उन्होंने अधिकारी से कहा था कि -- 'वे सांसद है' । इस पर अधिकारी ने जवाब दिया कि, 'तो मैं क्या करूँ ? मैं आपकी शिकायत करूँगा' । और इसी बात पर सांसद ने उन्हें सबक़ सिखाया )
.
मान लीजिए कि आप को ( इस पोस्ट को पढ़ने वाले पाठक को ) यदि इस मुक़दमे की सुनवाई करने और दंड देने का अधिकार दिया जाता है, और यह साबित हो जाता है कि, सांसद ने उन्हें बेवजह सिर्फ़ इसीलिए पीटा है, क्योंकि पिटने वाले अधिकारी सांसद के रूवाब की जगह नियमो को तवज्जो दे रहे थे । तो आप उन्हें क्या सज़ा देंगे ?
.
यही वजह है कि, सोनिया-मोदी-केजरीवाल-भागवत समेत सभी नेता, अधिकारी एवं धनिक ज्यूरी सिस्टम का विरोध करते है। ज्यूरी सिस्टम आने से इस तरह के मुकदमो की सुनवाई एंव दंड देने की शक्ति नागरिको के पास आ जायेगी और जनता 24 घण्टे निकलने से पहले आसमान में उड़ रहे ऐसे लोगो को जमीन दिखा देगी। फिलहाल भारत में ज्यूरी सिस्टम नहीं है, अतः अन्य रसूखदारों की तरह ये साहेब भी आश्वस्त है कि कोई उनका कुछ भी उखाड़ने में सक्षम नहीं है।
.
ज्यूरी सिस्टम में मामलो का निपटान करने के लिए मतदाता सूची में से अक्रमत: ढंग से नागरिको की ज्यूरी का चयन किया जाता है और नागरिको की यही ज्यूरी मुकदमे की सुनवाई करती है। हमने निचली अदालत में किसी मुकदमे की सुनवाई के लिए 12 नागरिको की ज्यूरी, हाईकोर्ट में 50 सदस्यो की ज्यूरी एवं सुप्रीम कोर्ट या विशेष मामले में 1500 नागरिको की ज्यूरी का प्रस्ताव किया है।
.
ज्यूरी सिस्टम का प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट यहाँ देखा जा सकता है --- https://web.facebook.com/ProposedLawsHindi/posts/548841788627353
.
======+