Pawan Jury BhilwaraRj

प्रश्न --- ऐसा क्या खास है योगी आदित्यनाथ मे जो RTR कार्यकर्ता PM को इसके लिए tweet कर रहे है ?

उत्तर --- चूंकि प्रधानमन्त्री ट्विटर पर सीधे तौर पर उपलब्ध है, अत: आरटीआर कार्यकर्ता इस बात में मानते है कि यदि देश के नागरिक प्रधानमन्त्री से कोई मांग करना चाहते है तो उन्हें सीधे प्रधानमन्त्री को ट्विट करना चाहिए।
.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है, तथा मोदी साहेब अब यह तय करेंगे कि किसे सीएम होना चाहिए। चुनाव ख़त्म होने के साथ ही अन्य पार्टियों के नेताओं के अवसर समाप्त हो चुके है। अत: उत्तर प्रदेश के मतदाता व देश के अन्य नागरिक अपने प्रधानमन्त्री से यह मांग कर सकते है कि बीजेपी में से किसे सीएम बनाया जाना चाहिए। जिसे जो उम्मीदवार अच्छा लगे वो अमुक उम्मीदवार का समर्थन कर सकता है।
.
राईट टू रिकॉल के सभी कार्यकर्ता स्वतंत्र रूप से कार्य करते है। अत: वे आदित्यनाथ के लिए क्यों ट्विट कर रहे है इसका जवाब वे ही दे सकते है।

मेरे विचार में उपलब्ध विकल्पो में योगी आदित्यनाथ सबसे अधिक जनाधार वाले नेता है। मैं जनाधार वाले नेताओं को पेड मिडिया जनित जनाधार विहीन नेताओं पर तरजीह देता हूँ। अत: वे दौड़ में शामिल अन्य दावेदारों में सबसे "कम बुरे" प्रत्याशी है।
.
शेष, जिसे जो उम्मीदवार अच्छा लगे वो उसके लिए @pmoindia पर ट्विट कर सकता है।
.
______________