Pawan Jury BhilwaraRj

करेंसी रन :
.
देश में एक घुड़दौड़ शुरू हो चुकी है। पहला पक्ष सरकार है, जिसने एलान किया है कि, "जिनके पास भी 500-1000 के नोट है वे 31 दिसंबर तक इन्हें 2000-500 के नए नोटों से बदलवा सकते है"।
.
जिनके पास काला धन नहीं है, या बेहद कम है उनके लिए इन्हें बदलवाना बेहद आसान है। बैंक में जाइये और और खाते में जमा कर दीजिये। मतलब आम नागरिक इस घुड़दौड़ में शामिल नहीं है।
.
दूसरे पक्ष में वे लोग है, जिनके पास नोटों के बोरे भरे हुए है। उन्हें कानून की कमियों का फायदा उठाते हुए अपनी तिकडम से इन पुराने नोटों को नए नोटों में बदलना है। अपने पुराने काले धन को नए नोटों में बदलने के लिए इनके पास अंकेक्षकों और सर्राफ़ो की फ़ौज है, और निम्न मध्यम वर्ग के वे करोड़ो लोग है जो इस घुड़दौड़ में शामिल होने के इच्छुक है।
.
यदि जल्दी ही नियम नहीं बदले गए तो दूसरा पक्ष जीत जाएगा। क्योंकि अब तक की इस दौड़ में सरकार लगातार पिछड़ रही है।
.
________________