Pawan Jury BhilwaraRj
पैड मीडिया किसके इशारे पर पूरे देश में यह झूठ फैला रहा है कि, भारत की सेना ने पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करके ४० आतंकियों को मार गिराया ?
.
भारत सरकार ने कहा कि, "भारत ने पाकिस्तानी सीमा में स्थित आतंकी क़ेम्प्स पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' को अंजाम दिया, जिसमें आतंकियों और उन्हें सहयोग करने वालो को 'भारी नुक़सान' हुआ ।
.
बस । इतना ही है । शेष पूरा सर्कस पैड मीडिया ने रचा है ।
......
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह का पूरा बयान यहाँ देखें -- https://goo.gl/c13Ywa
.......
१) 'सर्जिकल स्ट्राईक' का मतलब होता है -- किसी क्षेत्र पर इस तरह सैन्य कार्यवाही करना जिससे अमुक ठिकाने को छोड़कर आस पास के अन्य हिस्से अप्रभावित रहे ।
ऐसी कार्यवाही दूर से भी की जा सकती है और नज़दीक से भी । लेकिन सेना के डिप्टी जनरल ने जो बयान दिया और सेना ने जो प्रेस रिलीज़ जारी की है, उसमें यह स्पष्ट नही किया गया है कि, "भारत ने पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश किया या अपनी सीमा में ही रहते हुए उन आतंकी क़ेम्प्स को निशाना बनाया" ।
.
२) दूसरा शब्द भारतीय आर्मी ने जो प्रयोग किया है वह है, 'भारी नुक़सान' या serious casualties । यहाँ भी भारतीय सेना ने यह स्पष्ट नही किया है कि, हमले में कितने आतंकियों की जाने गयी । जबकि casualties का मतलब हताहत भी होता है ।
.
तो आर्मी ने जो अधिकृत बयान दिया है उसमें सिर्फ़ 'सर्जिकल स्ट्राईक' और 'भारी नुक़सान' इन दो शब्दों का ही प्रयोग किया है । और इन दोनो शब्दों से यह जानकारी किसी भी कोण से नही मिलती कि भारत ने पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश किया और आतंकियों को मार गिराया ।
.
अब पैड मीडिया ने पहले इसमें यह झूठ जोड़ा कि, भारत ने पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश किया । फिर इसमें हेलीकोप्टर, ड्रोन कैमरे आदि जोड़कर एक अबूझ ड्रामा खड़ा कर दिया । जिस चैनल और अख़बार को जैसा अच्छा लगा वे वैसे टुकड़े इसमें जोड़ते चले जा रहे है ।
.
कल शाम तक मारे गए आतंकियों की संख्या मीडिया ने २० तय करके रखी थी । जिसे उन्होंने आज सुबह बढ़ाकर ४० और शाम होते होते ५० तक पहुँचा दिया । एक आध दिन और गुज़रेगा तो पैड मीडिया इस संख्या को १०० तक पहुँचा देगा ।
.
पैड मीडिया पिछले २ दिन से देश के नागरिकों को यह विश्वाश दिलाने की पूरी कोशिश कर रहा है कि -- "भारत के १५० सैनिको को हेलीकोप्टर ने पाकिस्तान की सीमा के तीन किलोमीटर अंदर उतारा और हेलीकोप्टर वापिस लौट आए । फिर भारतीय जवानो ने ७ आतंकी केम्पो में मौजूद ४० आतंकियों को मार गिराया और बिना किसी जन हानि के टहलते हुए फिर से भारत की सीमा में चले आए !!!
.
पैड मीडिया चाहता है कि, हम इस बात पर सहज ही विश्वास कर ले कि, हेलिकोप्टर्स की आवाज़ पाकिस्तानी सैनिकों ने सुनी नही क्योंकि हमारे हेलीकोप्टर साइलेंट मोड पर थे, और आतंकी आतंकवादी होने के बावजूद निहत्थे थे !! और इतने भारी हमले और गोलीबारी के बावजूद पाकिस्तान की सेना को ख़बर नही हुयी, या फिर शायद पाकिस्तान अपनी सीमा के ५ किलोमीटर तो सैनिकों की तैनाती नही करता ।
.
मतलब, फ़र्ज़ीवाड़े की भी एक सीमा होती है । मीडिया यहाँ झूठ नही बोल रहा बल्कि साफ़ साफ़ दिन दहाड़े आँखों में धूल झोंक रहा है ।
.
कोई हमें यह समझायेगा कि, मीडिया ये सभी कहानियाँ कहाँ से ला रहा है ? क्योंकि आर्मी ने पूरे देश के सामने जो बयान दिया है तथा जो प्रेस रिलीज़ जारी कि है उसमें "इस बात का कहीं ज़िक्र ही नही है कि भारत ने सीमा पार की" । इतना भी काफ़ी नही था, इसीलिए पैड मीडिया ने यह भी जोड़ दिया कि पूरे ओपरेशन की ड्रोन द्वारा विडियो ग्राफ़ी की गयी तथा छायाचित्र भी निकाले गए ! हालाँकि आर्मी ने ऐसा कोई भी विडियो या चित्र जारी नही किए है । लेकिन मीडिया ने इसकी कमी पूरी करने के लिए कार्टूनिस्टों की सेवाएँ ली और हमले का एनिमेटेड विडियो बना लिया ।
.
मतलब, हम ये जानना चाहते है कि, जब आर्मी ने और सरकार ने जब इस सम्बंध में कोई जानकारी नही दी तो मीडिया ये सब ख़बरें ला कहाँ से रहा है ? क्या ये पत्रकार भी आर्मी के साथ पाकिस्तानी सीमा में गए थे ? या जब हमारी आर्मी लौट आयी तब पाकिस्तान ने हमारे पत्रकारो को घटना स्थल पर बुलाकर शवों का मौक़ा मुआयना करवाया था ?
.
दरअसल, पूरी ख़बर को बहुत ही ख़ूबसूरती से प्लांट करवाया गया है । ज्ञातव्य है कि, २१ सितम्बर को कुछ मीडिया कर्मियों ने इस आशय की ख़बरें प्रकाशित की थी कि भारत ने जवाबी कार्यवाही में २० आतंकियों को मार गिराया । लेकिन ख़बर में कई दोष होने से ख़बर फ़र्ज़ी साबित हुयी । सरकार पर कार्यवाही करने का दबाव जब लगातार बढ़ने लगा तो आर्मी को पाकिस्तानी सीमा पर फ़ायरिंग करने को कहा गया । इसी गोलीबारी में पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए ।
.
यदि आर्मी प्रेस कोनफ़्रेंस में यह कहती कि, भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुस कर हमला किया, तो यह बात चलने वाली नही थी । अतः तकनीकी शब्द "सर्जिकल स्ट्राईक" का प्रयोग किया गया । आर्मी ने कहा कि --- हमने पाकिस्तान की सीमा में स्थित आतंकी केम्पो पर सर्जिकल स्ट्राईक की और उन्हें भारी नुक़सान पहुँचाया" ।
.
शेष काम मीडिया को करने को कहा गया और अगले २४ घंटे में पैड मीडिया ने पूरे देश में यह भ्रम फैला दिया कि, भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर ४० आतंकियों को मार गिराया है ।
.
यही कारण है कि, सरकार, उसके मंत्री, आर्मी और उसके अन्य अंग यह नही कह रहे है कि, भारत की सेना ने पाकिस्तान की सीमा में में प्रवेश किया है । वे बस "सर्जिकल स्ट्राईक" नामक तकनीकी शब्द को मंत्र की तरह दोहरा रहे है । और मीडिया पूरे देश को यह समझाने में लगा है कि, सर्जिकल स्ट्राईक का मतलब है कि, भारत की सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुस कर आतंकियों को मार गिराया ।
.
उल्लेखनीय है कि, पाकिस्तान ने भारत द्वारा की गयी सर्जिकल स्ट्राईक को बेबुनियाद बताया है तथा भारत द्वारा की गयी "सीमा पार गोलीबारी" में उनकी सेना के दो सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है ।
........
खबर का लिंक -- http://www.bbc.com/news/world-asia-37504308
====
.
अतिरिक्त :
.
मैं पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करके आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्यवाही करने का समर्थन करता हूँ तथा सरकार से माँग करता हूँ कि वे ऐसी कार्यवाही करे । वस्तुतः मेरी टिप्पणी भारत की सेना पर नही है । बल्कि उस सरकार पर है जिसने पैड मीडिया द्वारा पूरे देश में इस तरह का ड्रामा खड़ा कराया, तथा भारत के नागरिकों ग़लत सूचनाएँ देकर भ्रमित किया ।
.
यदि वाक़यी में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करके ४० आतंकियों को मार गिराया है तो सरकार को चाहिए कि वह तत्काल रूप से इस आशय का स्पष्टिकरण जारी करे । यदि सरकार सीमा पार कर हमला करने और 40 आतंकियों को मारने की पुष्टि करती है तो मैं यह पोस्ट हटा लूंगा और सार्वजनिक माफ़ी मांगूंगा। अन्यथा यह तय है कि सरकार ने पाकिस्तान पर कार्यवाही करने का साहस न दिखाकर भारत की सेना के अधिकारियों और मिडिया का इस्तेमाल करके नागरिको को भ्रमित किया है। "सर्जिकल स्ट्राईक" लफ़्ज़ का यह मतलब क़तई नही होता कि भारत की सेना ने पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश किया है । तो यदि हमने ऐसी कार्यवाही की है तो सरकार को या तो इसकी पुष्टि करने की हिम्मत भी दिखानी चाहिए, या मिडिया रिपोर्ट्स का खंडन करना चाहिए।
.
यदि सरकार इस सम्बंध में कोई स्पष्टिकरण जारी नही करती तो केवल १०-१५ मीडिया हाउसेस के इस अनर्गल प्रलाप पर विश्वास करने का कोई कारण नही है कि, भारत की सेना ने पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर के ४० आतंकियों को मार गिराया ।
.
====
.
( लेख में प्रस्तुत विवरण का आधार भारतीय सेना और सरकार द्वारा रखे गए तथ्य है । यदि किन्हीं महाशय को लगता है कि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर ४० आतंकियों को मार गिराया है तो इस सम्बंध में सरकार या सेना द्वारा जारी बयान/प्रेस रिलीज़ का लिंक कमेंट बॉक्स में रखें । भांड और पैड मीडिया द्वारा छोड़ी गयी गप्प को पुष्टि का आधार बनाकर कोई टिप्पणी न करे )
.
___________________