Pawan Jury BhilwaraRj

फिर से यह सिद्ध हो गया है कि -- मोदी साहेब और बीजेपी राईट टू रिकॉल और जनमत संग्रह प्रक्रियाओ विरोध करते है।
.
जब नागरिक कार्यकर्ता सरकार से यह मांग कर रहे है कि नागरिको के पास अपने प्रतिनिधियों को नौकरी से निकालने का अधिकार तथा जनमत संग्रह की प्रक्रियाएं होनी चाहिए तब मोदी साहेब बची हुयी ऐसी प्रक्रियाओ को भी खत्म कर रहे है।
.
हालांकि, राजस्थान में मेयर को रिकॉल करने की जो प्रक्रिया है वह बेहद कमजोर है। क्योंकि इस क़ानून में रिकॉल की प्रक्रिया को शुरू करने का अधिकार नागरिको की जगह पार्षदों को दिया गया है। तो पार्षद और सभापति मिलकर आपस में गठजोड़ बना लेते है और रिकॉल की प्रक्रिया सिर्फ कागजो में ही रह जाती है। इस क़ानून में संशोधन करके रिकॉल की प्रक्रिया शुरू करने का अधिकार नागरिको को दिया जाना चाहिए था।
.
http://epaper.bhaskar.com/detail/?id=1036516&boxid=82631922421&ch=0&map=map&currentTab=tabs-1&pagedate=08/26/2016&editioncode=158&pageno=5&view=image