Pawan Jury BhilwaraRj

देश के सभी गौ रक्षको से आग्रह है कि,
.
कृपया मोदी साहेब या अपने राज्य, ज़िले, तहसील के भाजपा/संघ के शीर्ष पदाधिकारियों से सम्पर्क करके इस तरह का प्रमाण पत्र हासिल करे, जिसमें आपकी पहचान के साथ यह स्पष्ट लिखा हो कि, "इस प्रमाण पत्र का धारक अमुक व्यक्ति शेष 20% में शामिल है" ।
.
यदि आपने ऐसा नही किया तो आप भी उन 80% में शामिल कर लिए जाएँगे जो गुंडे है" !!! और इससे आपको गिरफ़्तारी/मुक़दमों आदि का सामना करना पड़ सकता है ।
.
कृपया इसे हल्के में न ले । मैं पूरी गम्भीरता से कह रहा हूँ ।
.
हाल ही में पंजाब पुलिस ने सतीश कुमार को हिरासत में लिया है, जो कि एक नामचीन गौ रक्षक है । पर चूँकि उनके पास भाजपा/संघ द्वारा जारी ऐसा कोई प्रमाण पत्र नही था, अतः अब उन पर गुंडा होने का ठप्पा लग चुका है !!
.
दूसरी गिरफ़्तारी संत गोपाल दास की की गयी है । वे भी ख्यात गौ रक्षक थे । किंतु प्रमाण पत्र न होने से उन्हें भी गुंडा माना गया ।
.
केजरीवाल लगातार यह बात दोहरा रहे है कि, उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है । लेकिन यह केवल उनका मिथ्या प्रचार या भ्रम हो सकता है । किंतु मोदी साहेब द्वारा गौ रक्षको को गिरफ़्तार करने की मंशा सच्ची है । यह कोई जुमला या सिर्फ़ भभकी भर नही है । मोदी साहेब ने गौ रक्षको को गिरफ़्तार करने के स्पष्ट निर्देश दिए है । और प्रशासन इन निर्देशो का फुर्ती और कर्मठता से पालन भी कर रहा है ।
.
इसीलिए मेरा सभी गौ रक्षको से आग्रह है कि वे मोदी साहेब या स्थानीय भाजपा/संघ के नेताओं से अपने 20% में होने और 80% में न होने का प्रमाण पत्र हासिल करे ।
.
======
.
मोदी साहेब के अंध भगतो,
.
आप अंध भगतो से अनुरोध है कि, कृपया मोदी साहेब को ट्वीट करके उनसे पूछे कि वे उनके इस बयान की पुष्टि करने के लिए सबूत जारी करें कि -- "80% गौ रक्षक गुंडे है" !!
.
जब कभी भी हम रिकालिस्ट्स अपनी वॉल पर कोई पोस्ट रखते है, जिसमें यह बताया गया हो कि, "आख़िर क्यों सोनिया-मोदी-केजरीवाल भारत में एफडीआइ लाने का समर्थन कर रहे है" तो दर्जनो अंध भगत कमेंट बॉक्स में आकर हमसे पूछते है कि, "क्या आपके पास इसका सबूत है" !!
.
तो मेरा आप अंध भगतो से सार्वजनिक रूप से विनम्र आग्रह है कि कृपया वे मोदी साहेब से ट्विटर पर कहे कि, वे उनके इस दावे को सिद्ध करने के लिए सबूत जारी करे कि, "80% गौ रक्षक गुंडे है" या "80% गुंडे गौ रक्षक है", (जैसा भी उन्होंने कहा हो) !!
.
======
.