Pawan Jury BhilwaraRj

एनआईएफटी विवाद -- हमारे विचार में भारत सरकार को NIFT समेत उन सभी विश्वविद्यालयों जैसे जेएनयू, डीयू, फिल्म इंस्टीट्यूट, गुजरात यूनिवर्सिटी आदि को बंद कर देना चाहिए जो SEMM ( SEMM = Science, Engineering, Medicine, Maths, same as STEM) श्रेणी यानि कि विज्ञान, इंजीनियरिंग, गणित, चिकित्सा आदि से सम्बन्धित नहीं है। SEMM = STEM श्रेणी के महाविद्यालयों पर यह नियम लागू किया जाना चाहिए कि इनसे उत्तीर्ण छात्र एक निश्चित अवधि तक देश छोड़ कर नहीं जा सकेंगे। विदेश पलायन की यह अवधि प्रत्येक कॉलेज के अनुसार अलग अलग निर्धारित की जा सकती है। आईआईटी और मेडिकल संस्थानों के लिए यह अवधि 8 वर्ष तथा एनआईटी के लिए 5 वर्ष होनी चाहिए।
.
एनआईएफटी, जेएनयू, डीयू, गुजरात यूनिवर्सिटी तथा ऐसी ही अन्य अनुत्पादक संस्थानों के भवनों/भूखंडों की नीलामी की जानी चाहिए और प्राप्त किराया देश के सभी नागरिकों के खातों में सीधे जमा किया जाना चाहिए।
.
निजी कम्पनियां यदि चाहे तो जेएनयू तथा एनआईएफटी आदि जैसे सस्थानों का संचालन कर सकती है।
.
[ राईट टू रिकॉल पार्टी ]
.
__________________