Pawan Jury BhilwaraRj

1 डॉलर का भाव आज 200 रुपये क्यों है ? समाधान -- इसे अधिकृत रूप से 200 रूपये तय कीजिए।
.
आज, 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 200 रुपये है। 70 हमें आज चुकाने है, और शेष हम पर ऋण है जो हमें कल चुकाना पड़ेगा !!!
.
दूसरे शब्दों में, आज की तारीख में 1 डॉलर = 70 रुपये इसीलिए है क्योंकि एक तो हम पर डॉलर का भारी कर्ज है, और दूसरे हमने डॉलर पुनर्भरण का वादा किया हुआ है। नकद लिया गया ये कर्ज और विदेशी कम्पनियों द्वारा कमाए जा रहे रुपये के बदले डॉलर हमें एक न एक दिन चुकाने ही है। और जब हम पर इन कर्जो को चुकाने की बाध्यता आएगी तो डॉलर का भाव 70 रुपये से कहीं ज्यादा ऊंचा होगा।
.
समाधान ?
.
राईट टू रिकॉल पार्टी का प्रस्ताव है कि -- हमें अब और विदेशी कर्ज नहीं लेना चाहिए, डॉलर पुनर्भरण ( repatrtation commitment) का वादा करना बंद कर देना चाहिए और सोने, चांदी व सभी प्राकृतिक संसाधनों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए। साथ ही विदेशी ट्रस्टों को शामिल करते हुए भारत के सभी भूखंडों पर सम्पत्ति कर आरोपित करना चाहिए।
.
इन उपायों से डॉलर का भाव उछलकर 200 रुपये तक पहुंच जाएगा, लेकिन हम भविष्य में चुकाने वाले कर्जो और वादों से छुटकारा पा जाएंगे।
.
_______________