Pawan Jury BhilwaraRj
आप 60 साल तक कहाँ थे ?
.
हम देश की व्यवस्था को सुधारने लिए आवश्यक राईट टू रिकॉल, ज्यूरी सिस्टम आदि कानूनों को प्रचार करते है। इस संबंध में एक सवाल मुझसे बार बार पूछा गया है, और पूछा जाता है। इसका जवाब।
.
सन्दर्भ - मोदी साहेब ने गौ-हत्या को रोकने, बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने, पिंक रिवोल्यूशन को रोकने, राम मंदिर के निर्माण आदि के लिए आवश्यक क़ानून नहीं बनाये, इसीलिए मैं मोदी साहेब का विरोध करता हूँ तथा उनसे यह मांग कर रहा हूँ कि इन समस्याओं के निराकरण के लिए और भारत की सेना को मजबूत बनाने, स्वदेशी हथियारों का उत्पादन करने, भ्रष्टाचार दूर करने, मिडिया को सुधारने, विदेशी कम्पनियों के बढ़ते दखल को रोकने के लिए आवश्यक कानूनों को गैजेट में प्रकाशित किया जाए।
.
सवाल - आप साठ साल तक कहाँ थे ?
.
मेरा जवाब - मेरी आयु साठ साल नहीं है, इसीलिए 60 साल का मेरे पास कोई हिसाब नहीं है। मैं पिछले 12 साल से राजनीति में रुचि ले रहा हूँ , अत: मैं यह बता सकता हूँ कि मैं पिछले 12 साल से कहाँ था।
.
मैं 2004 से 2014 तक ऊपर दिए गए मुद्दों के आधार पर कांग्रेस सरकार का विरोध कर रहा था। चूंकि तब बीजेपी ऊपर दिए गए मुद्दों का समर्थन कर रही थी, इसीलिए मैं बीजेपी का समर्थक था। बीजेपी 2014 में सत्ता में आयी। लेकिन सत्ता में आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के राह पकड़ ली है, और अब बीजेपी भी उपरोक्त मुद्दों को हल करने के लिए आवश्यक कानूनों को लागू करने का विरोध कर रही है। मैं बीजेपी का समर्थन इसीलिए कर रहा था क्योंकि बीजेपी उपरोक्त मुद्दों को हल करने का वादा कर रही थी। अब बीजेपी मुकर गयी है, इसीलिए पिछले 2 साल से मैं बीजेपी का विरोध कर रहा हूँ, और कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी का तो खैर विरोध कर ही रहा हूँ।
.
कुल मिलाकर मैं आज भी उन्ही मुद्दों के साथ खड़ा हूँ जिन मुद्दों के साथ पहले खड़ा था। अब 'साठ साल तक मैं कहाँ था', यह प्रश्न पूछने वालो से मेरा सवाल यह है कि --- आप पिछले 10 साल से कहाँ थे और आज कहाँ हो ? कांग्रेस सरकार में आप किन मुद्दों के साथ खड़े थे और आज किन मुद्दों के साथ खड़े हो ?
.
मेरा रूख सतत और साफ है। खोट आपकी निति में है, मेरी में नहीं।
.
_____________________