Pawan Jury BhilwaraRj
मोदी साहेब ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मामले में घोषित रूप से क्लीन चिट दे दी है.
.
पाकिस्तान की सीमा से आये आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया और अब मोदी साहेब ने पाकिस्तान को ही जांच करने के लिये आमंत्रित किया है. यह साफ़ संकेत है कि मोदी साहेब यह दिखाना चाह रहे है कि पाकिस्तान व भारत दोनों ही आतंकवाद के शिकार है, और हम मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है.
.
पाकिस्तान से आये जांच दल में ISI के पूर्व निदेशक और ख़ुफ़िया विभाग के आला अधिकारी शामिल है. एक तरह से यह इस प्रकार की घोषणा भी है कि ISI एक गाय संस्था है और आतंकवाद के खिलाफ गंभीर लड़ाई लड़ रही है. यदि यह हरकत मनमोहन ने कर दी होती तो संघ और बीजेपी के कार्यकर्ता उनके साथ क्या बर्ताव करते लिखने की आवश्यकता नहीं है.
.
अब पाकिस्तान आला ख़ुफ़िया अधिकारी इत्मीनान से भारत के सामरिक प्रतिष्ठान का सूक्ष्म अवलोकन करेंगे और हमारे सुरक्षा ढांचे का जायजा लेंगे. बच्चा भी बता देगा कि ये जांच नही ‘रेकी’ करने आये है.
.
मोदी साहेब की एक और “कूटनीतिक” चाल !!!
.
________________________