Pawan Jury BhilwaraRj
अप्रेल-2015 की खबर ; आरक्षण और कन्या भ्रूण हत्या --- क्या इन दोनों का आपस में कोई सरोकार है ? मुझे इन दोनों मामलो में किसी भी प्रकार का सम्बन्ध दिखाई नही देता। लेकिन मोदी साहेब का मानना है कि इन दोनों मुद्दो का आपस में गहरा संबंध है !! और इसीलिए मोदी साहेब के सभी अंध भगत और संघ के स्वयंसेवक भी यह मानते है कि निश्चय ही ये दोनों चीजे आपस में जुडी हुयी है !!
.
मार्च-2015 में जाट समुदाय के शीर्ष नेताओ का एक प्रतिनिधि मंडल हरियाणा से चलकर मोदी साहेब से मिलने पहुंचा। ये प्रतिनिधि मोदी साहेब को हरियाणा के विधानसभा चुनावो में किये गए उस वादे को पूरा करने का आग्रह करने के लिए गए थे, जो वादा बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में किया था। उल्लेखनीय है कि मोदी साहेब ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जाटो को आरक्षण देने का वादा किया था।
.
और जब इस प्रतिनिधि मंडल ने मोदी साहेब से अपना वादा पूरा करने को कहा तो मोदी साहेब ने कहा कि, "आप मुझे कन्या भ्रूण हत्या में कमी ले आने का वादा करिये" !!!
.
दूसरे शब्दों में , पहले मोदी साहेब ने एक निहायत ही गंभीर और ज्वलंत मुद्दे का इस्तेमाल वोट खींचने में किया और बाद में जब उनसे अपना वादा पूरा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने इस पर परिहास बना दिया !!!
.
और अब पूरी दुनिया इस पर हंस रही है।
.
http://indianexpress.com/article/india/india-others/promise-to-end-female-foeticide-if-you-want-quota-narendra-modi-told-jats/
__________________________