Pawan Jury BhilwaraRj
जो लोग फेसबुक पर ही फेसबुक के फ्री-बेसिक्स के खिलाफ अभियान चला रहे है, जुकेरबर्ग उनकी आईडी पर फिल्टर लगा सकते है !!
====
.
जुकेरबर्ग के सलाहकार -- ट्राई का नोटिस मिला है। कह रहे है कि फ्री-बेसिक्स के समर्थन में जो मेल्स हम भिजवा रहे है, वो गलत तरीका है।
जुकेरबर्ग -- हद है। ट्राई ने ही तो कहा था कि हमें लोगो से मेल करवाओ। अब क्यों अड़ंगा लगा रहे है।
.
सलाहकार -- ट्राई का कहना है कि, कार्यकर्ता इस बात को फैला रहे है कि, फेसबुक अपने यूजर्स को बेवकूफ बना रहा है। उनको अंग्रेजी में फॉर्मेट भेज देता है जिसे वे लोग पढ़ नहीं पाते, और क्लिक करने से ट्राई को उनके ईमेल से मेल चली जाती है। इससे ट्राई पर दबाव बन रहा है कि फेसबुक के इस सर्कस को रोक जाए।
जुकेरबर्ग -- कहाँ अभियान चला रहे है ? कौन लोग है। फेसबुक नही चलाना क्या उनको ?
.
सलाहकार -- फेसबुक पर ही चला रहे है। राईट टू रिकाल ग्रुप के लोग है।
जुकेरबर्ग -- थोड़े से ही तो है। ब्लॉक कर दो इनको, दो चार महीने के लिए।
.
सलाहकार -- नहीं, रिएक्शन हो सकता है। ये समझ जाएंगे कि हमारे सारे इंटरनेटी अभियान फेसबुक पर आश्रित है, और फ्री बेसिक्स के बाद तो भविष्य में भी ये लोग सिर्फ फेसबुक के अधीन ही रहने वाले है। सड़को पर उतर सकते है, फेसबुक के खिलाफ। अभी शान्ति बनाये रखो। एक बार फ्री-बेसिक्स लागू हो जाए, फिर कहाँ जाएंगे। इंटरनेट भी हमारे ही हाथ में आ जाएगा। फिलहाल मेल के फॉर्मेट में कुछ बदलाव कर के फिर से शुरू कर देते है। ट्राई को कोई प्रॉब्लम नहीं है। प्रॉब्लम इन कार्यकर्ताओ की वजह से खड़ी हो रही है।
जुकेरबर्ग -- तो कुछ तो करो। वरना ये बढ़ते जाएंगे। फिल्टर लगा दो, इनकी पोस्ट्स पर। स्पैम में डाल दो। ताकी इनकी पोस्ट्स ज्यादा लोगो तक पहुँच नही सके। बाद में देखते है इनको।
.
सलाहकार -- ठीक है।
.
जुकेरबर्ग -- वो नोटिस कहाँ है ट्राई का ?
सलाहकार -- इस लिंक पर दिया हुआ है -- http://indianexpress.com/article/technology/social/trai-slams-facebook-letter-on-free-basics-campaign-net-neutrality/
.
____________________________