Pawan Jury BhilwaraRj
डोंट मिस इट !!!
.
देश की गंभीर समस्या पर आयोजित इस बहस के कायदे इस प्रकार है :
.
बहस की समय सीमा 23 मिनिट होगी।
.
कुल 6 बुद्धिजीवी इसमें हिस्सा लेंगे। एक सूत्रधार बहस को संचालित करेगा।
.
यह आवश्यक नहीं है कि जिस विषय पर प्रश्न पूछा जाए, आप जवाब भी उसी विषय पर दे।
.
यदि आपसे कोई सवाल पूछा जाता है तो जवाब देने की जगह, आप पूछने वाले से ही सवाल पूछ सकते है।
.
बोलने या रूकने का कोई तय समय या नियम नहीं है। आप जब तक चाहे बोलते रह सकते है।
.
एक बार में तीन या चार, या सभी वक्ता एक साथ बोल सकेंगे।
.
23 मिनिट के दौरान दो बार अवकाश लिया जाएगा। जो कि 4 -4 मिनिट का होगा। मतलब बहस की वास्तविक समय सीमा 23-8 = 15 मिनिट होगी। अवकाशों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
.
कुल मिलाकर हरेक के हिस्से में 15 / 7 = 2 मिनिट 10 सेकेण्ड का समय है।
.
शान्ति पूर्वक सुनने-बोलने वाले और सार युक्त विचार व्यक्त करने वाले वक्ताओं को अगली बहस से बाहर कर दिया जाएगा। क्योंकि बहस का मूल उद्देश्य चिंया चिंया मचाकर भावुक दर्शको का मनोरंजन करके उनका समय व्यतीत करना है।
.
विशेष - बहस का अनुमानित खर्चा 5 से 10 करोड़ है। तथा लगभग 25 करोड़ नागरिको यह बहस मनोरंजन प्रदान करेगी।
--------
.
*सभी वक्ताओं को नियम पहले से मालूम है, लेकिन दर्शको को इसलिए बताये जा रहे है, ताकि बहस को गंभीरता से लेने के कारण कतिपय दर्शको में बहस के दौरान खीज उत्पन्न न हो।
.
--------
.
बड़ी बहस में आपका स्वागत है…डोंट मिस इट
.