Pawan Jury BhilwaraRj

अक्सर नवागुंतक कार्यकर्ताओं द्वारा यह स्वाभाविक प्रश्न पूछा जाता है कि, 'मैं राईट टू रिकाल ग्रुप में कैसे जुड़ सकता हूँ' या 'मुझे राईट टू रिकाल ग्रुप से जुड़ने के लिए क्या करना होगा' ?
.
स्पष्टीकरण
.
केंद्रीकृत संगठनो के काम करने का तरीका बाध्यकारी होता है, इसलिए स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाले अनेक कार्यकर्ता ऐसे संगठनो को छोड़ देते है, जबकि विकेन्द्रित संगठनो में कई प्रकार के विचार और धारणाएं साथ साथ फलती फूलती है।
.
हम विकेन्द्रित व्यवस्था के तहत कार्य करते है। अत: कोई किसी से औपचारिक रूप से जुड़ा हुआ नही है, न ही कोई किसी को कहीं जोड़ सकता है। यहाँ सभी कार्यकर्ता स्वतंत्र रूप से कार्य करते है, और इत्तिफाक से सभी किसी न किसी कानूनी ड्राफ्ट पर सहमत है। इस तरह अमूर्त ड्राफ्ट ने सभी को जोड़ के रखा है। यदि कोई कार्यकर्ता अमुक कानूनी ड्राफ्ट का समर्थन करता है तो वह स्वत: ही चाहे/अनचाहे उन कार्यकर्ताओं से जुड़ जाता है, जो कि अमुक ड्राफ्ट से जुड़े हुए है। इस प्रकार प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट वह गौंद है, जो सभी कार्यकर्ताओं को आपस में चिपकाए रखता है। बावजूद इसके यह कार्यकर्ताओं का एक समुच्चय है, मिश्रण नही ।
.
मिश्रण : मिश्रण में दो तत्व आपस में घुल मिलकर अपना अस्तित्व मिटा देते है। जैसे नमक जल में घुल कर खारा जल नामक मिश्रण बना देता है।

समुच्चय : समुच्चय स्वतंत्र वस्तुओं/व्यक्तियों का जमघट है, जिसमे व्यक्ति किसी निश्चित उद्देश्य के लिए एकत्र होते है लेकिन साथ ही अपना अस्तित्व बनाए रखते है। उदाहरण के लिए, यदि 100 व्यापारीयों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमन्त्री से किसी मांग को लेकर मिलता है, तो कहा जाएगा कि यह व्यापारियों का एक समुच्चय है जो सिर्फ अमुक मांग के लिए एकत्र हुए है।
.
राईट टू रिकाल ग्रुप स्वतंत्र कार्यकर्ताओं का समुच्चय है, जो कि प्रजा लक्षि कानूनों की मांग कर रहा है। इसलिए सबसे पहले नवागुंतक को राईट टू रिकाल ग्रुप द्वारा प्रस्तावित ड्राफ्ट्स में से किसी/किन्ही ड्राफ्ट का अध्ययन करना चाहिए। यदि वह कानूनी ड्राफ्ट का समर्थन करता है, तो वह खुद को राईट टू रिकाल ग्रुप का कायकर्ता कह सकता है।
.
हमारे पास किसी को न तो जोड़ने की कोई प्रक्रिया नही है, न ही निकालने की। जो जैसे चाहे स्वयं ही जुड़ सकता है या अलग हो सकता है।
.
यदि आप प्रस्तावित राईट टू रिकाल कानूनों का समर्थन करते है तो आप इन्हें देश में लागू करवाने के लिए क्या कर सकते है/या आपको क्या करना चाहिए ?
.
1. अपने सांसद को SMS द्वारा आदेश करे कि अमुक क़ानून को गेजेट में प्रकाशित किया जाए।
.
2. अन्य नागरिको में इन कानूनों का प्रचार* करे तथा उन्हें भी SMS भेजने को कहे।
.
बस
.
कानूनों के प्रचार का तरीका : हर कार्यकर्ता प्रचार का तरीका चुनने के लिए स्वतंत्र है। जैसे आपकी मर्जी वैसे प्रचार करे। आप पर्चे बाँट सकते है, विज्ञापन दे सकते है, चुनाव लड़ सकते है, खुद की राजनैतिक पार्टी बना सकते है, प्रदर्शन कर सकते है, सभाएं आयोजित कर सकते है, लेख लिख सकते है.. कुल मिलाकर जो आपको यथेष्ट लगे उन तरीको का इस्तेमाल आप प्रचार में कर सकते है। प्रचार के तरिको के सम्बन्ध में आप अन्य कार्यकर्ताओं से भी सुझाव लेकर लाभ उठा सकते है।
.
चूंकि राईट टू रिकाल ग्रुप विकेन्द्रित व्यवस्था के तहत कार्य करता है, अत: न तो आप किसी कार्यकर्ता के आदेशो/निर्देशों को मानने के लिए बाध्य है, न ही जवाबदेह। यदि कोई कार्यकर्ता आपके प्रचार के तौर तरिको पर सवाल खड़े करता है, तो ऐसे सवालों की उपेक्षा करे तथा अपने तरिको से प्रचार करते रहे।
.
आप प्रचार के जिन भी तरीको का इस्तेमाल करते है, उनके विवरण साझा करे, ताकि अन्य कार्यकर्ता भी इन अनुभवों का लाभ उठा सके।
.
=======
.
राईट टू रिकाल ग्रुप ने गरीबी, भ्रष्टाचार, महँगाइ. बेरोजगारी, अशिक्षा आदि समस्याओ के समाधान के लिए 100 से भी अधिक कानूनी ड्राफ्ट्स प्रस्तावित किये है।
.
मुख्य मांग : हम टी सी पी क़ानून को गेजेट में प्रकाशित करने की मांग कर रहे है। टी सी पी क़ानून का प्रस्तावित ड्राफ्ट यहाँ देखा जा सकता है :
tinyurl. com/TeenLineKanoon
(please remove space from link or see comment box)

_______________