Pawan Jury BhilwaraRj

संसद में गतिरोध हटाने का सरल उपाय ।
.
जब कोंग्रेस सत्ता में थी तब बीजेपी जनता के साथ 'अन्याय' न होने देने के लिए तुली हुयी थी अब कोंग्रेस तुली हुयी है। मतलब 545+250 व्यक्ति ही तय करेंगे कि कौनसा क़ानून जनता के हित में है कौनसा नही, किसका इस्तीफा होना चाहिए किसका नही आदि।
.
लेकिन कोई भी पार्टी जनता से नही पूछना चाहती कि कौनसा बिल पास करना है और कौनसा नही।
.
गतिरोध टालने का आसान उपाय यह है कि जो भी बिल संसद में प्रस्तावित है, उन्हें मोदी साहेब प्रधानमन्त्री की वेबसाईट पर रखवा दें । साथ ही यह व्यवस्था भी बना दें कि यदि कोई भी मतदाता इस बिल पर अपनी हाँ या ना दर्ज कराना चाहता है तो वह अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से SMS करके या अपने मतदाता पहचान पत्र के साथ पटवारी की कचहरी में जाकर अपनी राय दर्ज कर सकता है।
.
जिन कानूनों पर करोड़ो नागरिक हाँ दर्ज करे उन्हें पास करें या नही करे, आगे उनकी इच्छा। लेकिन इससे यह तय हो जाएगा कि करोड़ो नागरिक किन कानूनों को खुद पर लागू करवाना चाहते है।
.
हम यह भी सुझाव दे रहे है कि यदि कोई मतदाता किसी क़ानून में संशोधन का सुझाव रखना चाहे तो उसे ऐसा करने दिया जाए। अमुक मतदाता एक शपथपत्र पर अपने सुझाव लिखकर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर दे ताकि जिला कलेक्टर उसे पीएम की वेबसाईट पर रख सके। यदि नागरिक इन सुझाओ पर अपनी हाँ/ना रखना चाहते है तो वे ऐसा कर सकेंगे।
.
SMS व्यवस्था के लिए मोबाईल न का रजिस्ट्रेशन मतदाता संख्या के अनुसार पटवारी कार्यालय में करवाने की व्यवस्था बनायी जा सकती है। जिलाधिशो को इस सम्बन्ध में सिर्फ आदेश देने की जरुरत है। ये व्यवस्था आने से भविष्य में भी करोड़ो नागरिक अपनी राय अधिकृत रूप से पीएम के सामने रख सकेंगे। जिससे नेताओं को इस बात पर सिर नही खपाना पड़ेगा कि जनता क्या चाहती है। देश के करोड़ो नागरिक भी फेसबुक और वहाट्स एप के दड़बो से निकलकर प्रधानमत्री से सीधे जुड़ सकेंगे।
.
इस व्यवस्था को सिर्फ तीन लाइन गेजेट में प्रकाशित करके लागू किया जा सकता है। हमने इन तीन लाइनों की ड्राफ्टिंग की है, जिन्हें आप इस लिंक पर जाकर देख सकते है--- tinyurl. com/TeenLineKanoon
.
पाठको से आग्रह है कि इन तीन लाइनों को पढ़े, तथा सहमत होने पर अपने सांसद को SMS भेजकर इन्हें गेजेट में प्रकाशित करने की मांग करे।
.
यदि करोड़ो नागरिक ऐसे SMS भेजेंगे तो मोदी साहेब बहुमत का सम्मान करते हुए इसे गेजेट में प्रकाशित कर देंगे। (SMS का नमूना तथा ड्राफ्ट का लिंक कमेन्ट बॉक्स में दिया गया है)
.