Pawan Jury BhilwaraRj

याकूब मेमन की फांसी को लेकर दो सदस्यीय बेंच में मतभेद सामने आये है। बेहतर है याकूब की फांसी का फैसला नागरिको की ज्यूरी द्वारा किया जाए।
.
जस्टिस दवे याकूब को फांसी दिए जाने के पक्ष में है, जबकि जस्टिस जोजेफ चाहते है कि फांसी रोक दी जाए। फैसले के लिए चीफ जस्टिस एचएल दत्तू ने तीन सदस्यीय नयी बेंच बनाने के आदेश दिए है, जो आज इस मामले की सुनवाई करेगी।
.
अब ये तीन 'देवता' तय करेंगे कि फांसी दी जानी चाहिए या नही। जो भी ये तय करते है वही न्याय होगा।
.
हम अपने जजों की नियुक्ति भी उसी प्रक्रिया से करते है जिस प्रक्रिया से अन्य विभागों में की जाती है। इसलिए वे भी वैसे ही है। ऐसे महत्त्वपूर्ण मामलो को तीन व्यक्तियों के विवेक पर कैसे छोड़ा जा सकता है।
.
हमारा प्रस्ताव है कि मुंबई की मतदाता सूचियों में से 150 नागरिको की ज्यूरी बुलाई जानी चाहिए, तथा यह ज्यूरी यदि दो तिहाई बहुमत से याकूब को फांसी देने का फैसला करती है तो, याकूब को फांसी दे दी जानी चाहिए।
.