Pawan Jury BhilwaraRj

जनता पर टेक्स लगा कर इकट्ठे किये गए पैसे से केजरीवाल ने एक बेहद ही मार्मिक अपील जारी की है। जिसमे वे टीवी चेनलो पर लगभग रूंधे हुए गले से प्रधानमन्त्री को मीनाक्षी हत्याकांड के लिए दोषी ठहराते हुए दिल्ली पुलिस को उनके नियंत्रण में देने की विनती कर रहे है।
.
https://www.youtube.com/watch?v=NnGmzrtZXqU
.
पुलिस से यदि प्रजा को तकलीफ है तो पुलिस को प्रजा के नियंत्रण में किया जाना चाहिए, ताकि पुलिस प्रजाहित में कार्य करे। राईट टू रिकाल पुलिस प्रमुख के क़ानून को गेजेट में प्रकाशित करके ऐसा किया जा सकता है। लेकिन न तो केजरीवाल और न ही मोदी साहेब, पुलिस की कमान जनता के हाथो में देने के इच्छुक है।
.
यदि दिल्ली की जनता ऐसी कोई अपील केजरीवाल से करना चाहे तो उनके पास क्या विकल्प है ?
.
दिल्ली के नागरिको को केजरीवाल से टी सी पी क़ानून की मांग करनी चाहिए ताकि वे भी यदि कोई ऐसी अपील/शिकायत/सुझाव केजरीवाल के सामने रखना चाहे तो रख सके।
.
ज्ञातव्य है कि हाल ही में दिल्ली को राज्य बनाने के लिए केजरीवाल ने दिल्ली में जनमत संग्रह कराने के एलान दिए थे लेकिन ऐसा कोई प्रस्ताव विधानसभा में नही रखा।
.
केजरीवाल जनता को अधिकार देने में कोई रूचि नही है, बल्कि वो प्रधानमन्त्री की छवी खराब करने और खुद को मासूम दिखाने के लिए विज्ञापनों में जनता का पैसा फूंक रहे है।
.
टी सी पी ड्राफ्ट का लिंक : tinyurl .com/PrintTcp
.
यह ड्राफ्ट केन्द्रीय स्तर के लिए लिखा गया है, अत: इस ड्राफ्ट में प्रधानमन्त्री शब्द की जगह मुख्यमंत्री शब्द रख कर इसे दिल्ली में लागू किया जा सकता है।
.