Pawan Jury BhilwaraRj
कभी गौर किया हमारा दिमाग कैसे चलता है ?
हम चुटकी भर हल्दी से रेडिएटर का लीकेज बंद कर देते है
.
हम वाशिंग मशीन का इस्तेमाल लस्सी बनाने में कर लेते है
.
हमारे पास तरीके है यह जानने के, कि अगली बरसात में कितनी बारिश होगी
.
हम मिट्टी देख कर उसके गुण दोष का परिचय पा लेते है
.
हम बिना राईट टू रिकाल कानूनों के दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र चला लेते है
.
हम इतने कम बजट में मंगल यान भेज देते है
.
हम पानी खींचने के पम्प से काम चलाऊ गाड़ी बना लेते है ।
और यह भी जानते है कि इस जुगाड़ का नाम क्या होना चाहिए
.
हम जानते है कि कागज़ पेन का इस्तेमाल किये बिना 2 लाख टिफिन सही जगह और सही समय पर कैसे पहुंचाए जा सकते है
.
हम जानते है कि भारत में काबलियत है । फिर हम अपने खुद के हथियार क्यों नही बना पा रहे ?
.
हम कम्पूटर, मोबाइल, चिकित्सा उपकरण, ऑटोमोबाइल, भारी मशीनरी और सभी प्रकार की तकनिकी प्रोद्योगिकी आयात क्यों कर रहे है ?
.
हम सामरिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर क्यों नही है ?
.
हम आयातित हथियारों पर देश क्यों चला रहे है ?
.
हम अब कृषि क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता क्यों खो रहे है ?
.
हम मेक इन इण्डिया के नाम पर विकसित देशो से तकनीक की भीख क्यों मांग रहे है ?
.
हमारा व्यापार घाटा और विदेशी क़र्ज़ लगातार क्यों बढ़ रहा है ?
.
हम क्यों नही समझ पा रहे कि हम तकनीक के क्षेत्र में इसीलिए पिछड़ रहे है, क्योकि हम अच्छे कानूनों की जगह अच्छे नेताओं को पूज रहे है ।
.
क्योकि तकनीकी उन्नति के लिए हमे गणित विज्ञान की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था, जूरी सिस्टम और राईट टू रिकाल कानूनों की जरुरत है ।
.
क्योंकि सिर्फ अच्छे कानूनों से ही स्वदेशी तकनीक का विकास संभव है ।
.
क्योंकि हमने खुद के दम पर तकनीक पैदा नही की तो हम हमेशा के लिए परजीवी और पंगु बने रहेंगे ।
.
क्योंकि हथियारों के निर्माण के लिए आधुनिक तकनीक पहली शर्त है ।
.
क्योंकि जो देश खुद के हथियार नही बनाता वह देश एक दिन या तो गुलाम बन जाता है या भिखारी ।
_______________