Pawan Jury BhilwaraRj
विश्व में मेरे देश का योगदान - शून्य !!!
.
कैसे हल होते गणित के सवाल जो हमनें न किया होता शून्य का आविष्कार ?
.
क्या होता दुनिया का हाल जो हमनें न दिया होता सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह का विचार ?
.
कहाँ से आता खाने में स्वाद, जो न होते मसाले और दालचीनी लाजवाब ?
.
कौन जान सकता था कि, पौधों में भी है भावनावो का अहसास ?
.
क्या होता, जो न होता योग, न आयुर्वेद, न होता हमारा कामसूत्र ?
.
किसे सूझती सितार की मधुर झंकार ?
.
न होता काव्य, दर्शन, प्रेम का शिल्प यादगार
.
कौन सोचता शतरंज की चाल ?
.
कहाँ से आता पोलो का रोमांच ?
.
किसे सूझता ईश्वर का विचार ?
.
कौन नापता पृथ्वी की चाल ?
.
कौन जानता था कि सोने की चिड़िया कहलाने वाला तीसरी दुनिया का यह देश कहलायेगा एक गरीब और कमजोर राष्ट्र ?
.
किसने सोचा था कि हथियारों के अलावा सभी क्षेत्रों में प्रगति करने वाला यह देश विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा लूटा जाएगा बार बार ?
.
किसे पता था अफगानिस्तान से फिलिपिन्स और कश्मीर से श्री लंका तक फैला यह देश खंड खंड होकर बिखरेगा ?
.
कब समझेंगे इस देश के वासी सेना का महत्त्व ?
.
कब तक करेंगे कल्कि का इन्तिजार ?
.
उधार के हथियारों पर टिका यह देश कब तक बचेगा उनसे, जिनके पास है आधुनिक हथियारों के भण्डार ?
.
किसे पता है आने वाले वक़्त में ये देश फिर से होगा एक गुलाम देश ?
__________________
right to recall group @