Pawan Jury BhilwaraRj
आरएसएस और बाबा रामदेव का नेपाल दुखान्तिका में सेवाकर्म सराहनीय है । आरएसएस के स्वयंसेवक देश में आई लगभग सभी आपदाओं में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते है, किन्तु 'शान्ति काल' में ड्रम पीटने, शंख बजाने, लाठी चलाने और नारे लगाने जैसी पोची गतिविधियों में अपनी ऊर्जा को खपाते रहते है ।
.
आरएसएस को शान्ति काल में देश की समस्याओं के समाधान के लिए कानूनों का प्रचार करना चाहिए ताकि चुनाव और आपदाओं के इतर भी इसकी उपयोगिता बनी रहे ।
.
इस भागीरथ कर्म के लिए कुछ जागृत स्वयंसेवको को आरएसएस की क़ानून शाखा का निर्माण करना चाहिए, ताकि मंदिरों का प्रशासन सुधारने, अदालतों को चुस्त बनाने तथा देश की सेना मजबूत करने के लिए हिन्दू देवालय ट्रस्ट एक्ट, जूरी सिस्टम तथा हथियार बंद नागरिक समाज जैसे क़ानून गेजेट में लाकर देश को मजबूत बनाया जा सके ।
.
नेपाल आपदा में सेवाकर्म में लगे स्वयंसेवको का पुन: आभार ।
_______________