Pawan Jury BhilwaraRj

चिंटू : मास्टर जी, नरेन्द्र मोदी जिन्न है क्या ?

मास्टर जी : नहीं चिंटू, वो भी हमारी तुम्हारी तरह ही चार हाथ पैर वाले इन्सान है ।
.

चिंटू : तो वो अकेले इत्ता बड़ा देश कैसे चलाते है ?

मास्टर जी : देश को तो क़ानून चलाते है, मोदी साहेब तो सिर्फ वो क़ानून बनाते है, जिससे यह देश चलता है ।
.

चिंटू : तो सब कोई मोदी साहेब के नारे लगाते है, उनके मुखौटे पहनते है, उनकी फोटो पर लाइक करते है, उनकी जय जय करते है, ऐसा क्यों ?
यदि क़ानून से ही देश चलता तो सब को अच्छे कानूनों को लाइक करना चाहिए, अच्छे कानूनों को ही शेयर करना चाहिए, और कानूनों की ही जय करनी चाहिए ।
तो सब कोई कानूनों की जगह मोदी साहेब की भक्ति क्यों करते है ?

मास्टर जी : चिंटू, इसका जवाब तो वे प्राणी ही दे सकते है, जो कानूनों की जगह नेताओ को वरीयता देते है । मै तो इतना ही कह सकता हूँ कि, अच्छे क़ानून अच्छा देश बनाते है, और बुरे क़ानून बुरा । इसलिए हम यदि अच्छा और मजबूत देश चाहते है, तो हमें नेताओं की शक्लो और नाम पर ध्यान देने की जगह अच्छे कानूनों को तवज्जो देनी चाहिए ।
.

चिंटू : अच्छा क़ानून किसे कहेंगे ?

मास्टर जी : प्रजातंत्र में ऐसा कोई भी क़ानून जो कि जनता के बहुमत की राय से बनाया जाए ऐसे क़ानून को अच्छा क़ानून कहा जाता है । अत: प्रधानमन्त्री को किसी भी क़ानून को करोड़ो नागरिको की राय से ही बनाना चाहिए न कि स्वविवेक से ।
.

चिंटू : लेकिन करोड़ो नागरिक अपनी बात प्रधानमन्त्री तक कैसे पहुचाएंगे ?

मास्टर जी : टी सी पी से ।
.

चिंटू : टी सी पी क्या है ?

मास्टर जी : टी सी पी एक प्रस्तावित कानूनी ड्राफ्ट है, जिसकी सहायता से करोडो नागरिक अपनी स्पष्ट,अधिकृत तथा सम्मिलित राय/शिकायत/प्रस्ताव प्रधानमन्त्री के सम्मुख पारदर्शी तरीके से रख सकेंगे ।
.

चिंटू : ये एक अच्छा सुझाव है, पर क्या इसका कोई विधिवत कानूनी ड्राफ्ट उपलब्ध है ?

मास्टर जी : बिल्कुल है, कोई भी नागरिक यह कानूनी ड्राफ्ट इस लिंक पर जाकर देख सकता है, तथा समर्थन के लिए अपने क्षेत्र के सांसद को SMS द्वारा यह आदेश दे सकता है कि, इस क़ानून को गेजेट में प्रकाशित किया जाए ।

tinyurl .com/PrintTcp
.

चिंटू : क्या मैं भी यह SMS अपने सांसद को भेज सकता हूँ ?

मास्टर जी : तुम अभी मतदाता नही हो, अत: बेहतर है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो, और यह काम उन लोगो के लिए छोड़ दो जो कि मतदाता है ।

_______________

प्रजा अधीन राजा @ pk