Pawan Jury BhilwaraRj

रोहतक की दोनों लडकियों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमे यही दोनों लडकियां एक युवक को उसी तरह से पीट रही है जिस तरह बस में उन्होंने युवक को पीटा था । यह विडिओ लगभग 1-2 माह पुराना है, आरोपी युवक के पिता का कहना है कि बदनामी फैलने के भय से लडकियों को उन्होंने 50000 का भुगतान किया था ।
.
तात्कालिक वीडियो के सम्बन्ध में बस में बैठी घटना की कुछ चश्मदीद महिलाओ का कहना है कि, युवक निर्दोष है, तथा लडकियों ने जबरदस्ती उनसे झगड़ा किया था ।
.
विचारणीय है कि :
1. दोनों बार घटना का फिल्मांकन किया गया है ।
.
2. दोनों विडिओ में लडकियों ने युवक को 'पकड़ा' हुआ है, ताकि वह विडिओ फ्रेम में बना रहे ।
.
3. लडकियों ने पुराने विडिओ के बारे में कोई जिक्र क्यों नही किया ।
.
4. ऐसी किसी गर्भवती महिला अब तक सामने नही आई है, जिसके बारे में लडकियों का बयान है, कि विडिओ उसने बनाया था ।
.
5. गावं वालो का कहना है कि ये लडकियां ऐसी घटनाओं में पहले भी शरीक रह चुकी है ।
.
चूंकि खाप लडको के समर्थन में उतर आई है, लोकसभा में बैठे गाफिलो ने लडकियों का अभिनन्दन कर दिया है, और पेड मिडिया/शोशल मिडिया मुद्दे को हवा दे रहा है, अत: निष्पक्ष जांच और त्वरित फैसला दूर की कौड़ी है ।
.
समाधान : रोहतक जिले की मतदाता सूची से नागरिको की ज्यूरी का चयन किया जाए, तथा यह ज्यूरी मुकदमे की सुनवाई करे ।
1. नागरिको का चयन मतदाता सूची में से अक्रमत: विधि से किया जाए ।
.

2. ज्यूरी में आधे सदस्य महिलाएं हो सकेंगी ।
.

3. ज्यूरी मामले की सुनवाई रोजाना कर सकेगी ।
.

4. यदि ज्यूरी दो तिहाई बहुमत से निर्धारित करे तो आरोपियों का तथा तीन चौथाई बहुमत से लडकियों का नार्कोटेस्ट ले सकेगी ।
.

5. ज्यूरी बहुमत से आरोपी/लडकियों का लाई डिक्टेटर/ब्रेन मेपिंग टेस्ट ले सकेगी ।
.

6. ज्यूरी में 12 से 15 नागरिक तक हो सकेंगे ।
_______________

प्रजा अधीन राजा @ pk