Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

नमो ने drHV (डॉ हर्षवर्धन) को आदेश दिया कि वे जनता से दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की अपील करें। मुझे आश्चर्य है कि drHV ने कभी शाकाहारी ईद तथा बिना रौशनी एवं शराब के क्रिसमस मनाने की अपील क्यों नही की? और drHV ने मई- 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को पटाखे फोड़ने का आदेश क्यों दिया था?
.
हालाँकि कुछ खतरनाक पटाखों जैसे हवाई, रॉकेट, मिर्ची बम आदि पर रोक लगाना उचित है। लेकिन अनेक प्रकार के पटाखे शोर रहित हैं, जैसे-- कोठी, वायर, सांप, फ्लोर जलेबी, आदि। जहाँ तक प्रदूषण का सवाल है, CoBhAp द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट को क्षति पहुंचाकर वाहन निर्माण कंपनियों के हितों के संरक्षण से जो प्रदूषण उत्पन्न हुआ है वह पटाखों से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण की तुलना में कई गुना अधिक है। अतः drHV और SoMoKe का उद्देश्य प्रदूषण रोकना तो नही ही होगा। इस अपील का उद्देश्य मात्र दिवाली पर पटाखे फोड़ने वालों को बदनाम करना है।
.
हमेशा की तरह नमो के इस आदेश का भी पालन नमो भक्त अवश्य करेंगे। वे सभी दिवाली बिना आतिशबाजी के ही मनाएंगे। और वैसे लोगों का उपहास भी उड़ाएंगे जो दिवाली पर आतिशबाजी करेंगे। जहाँ तक मेरा सवाल है, मैंने अपने जीवन में अब तक हर दिवाली पर आतिशबाजी की है। यहाँ तक कि जब मैं अमेरिका में था और NJ/NYC में रहता था जहाँ पटाखों पर प्रतिबन्ध था, तब मैं वहां से पेंसीलवानिया तक का सफर तय कर के पटाखे फोड़ने जाता था, कभी- कभी दिवाली के दिन, कभी उसके कुछ दिनों के बाद। लेकिन मैं हर वर्ष आतिशबाजी करता जरूर था। अतः इस दिवाली भी मैं आतिशबाजी करूंगा।
.
DrHV की इस अपील के पीछे MNC- मिशनरियों समर्थित बिकाऊ मीडिया का सहयोग प्राप्त करने की चाह है। अन्यथा वे क्रिसमस पर शराब पीने और ईद पर जानवरों को मरने के विरोध में भी अपील करते। साथ ही वे कैंसर की कारक रासायनिक कीटनाशको के कृषि में प्रयोग को प्रतिबंधित करने तथा यातायात प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने वाले कानून ड्राफ्ट प्रस्तावित करते। DrHV ने बीटी कॉटन के खिलाफ कभी कोई आवाज नही उठाई। उनकी रुचि बस दिवाली में पटाखों का महत्व समाप्त करने तथा आतिशबाजी करने वालों को गलत साबित करने में है।
.
मेरे द्वारा प्रस्तावित समाधान है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस विडिओ को शेयर करने की अपील करें जिसमे DrHV ने लोकसभा- 2014 के चुनाव जीतने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं से आतिशबाजी करने की अपील की थी। लिंक है- tinyurl .com/DrHvCrackers