Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
चंद्रबाबू नायडू चाहते हैं कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश में राजधानी के लिए नया शहर बनाने के लिए 13 लाख करोड़ रूपये का अनुदान दे!! समाधान? अंतिम अनुच्छेद देखें।
.
प्रायः मैं अपने स्टेटस में ब्रेकिंग न्यूज नही पोस्ट करता हूँ। जितने लोग मेरा स्टेटस पोस्ट पढ़ते हैं वे सभी समाचारपत्र भी पढ़ते हैं। इसलिए कोई भी समाचार वे अगले दिन जान ही जायेंगे। किन्तु कुछ समाचार इतने हास्यास्पद होते हैं कि उनका जिक्र हो ही जाता है।
.
इस लिहाज से यह खबर तो ख़िताब मिलने लायक है--- चंद्रबाबू नायडू 13,20,000 करोड़ रूपये चाहते हैं, इसका तात्पर्य है 10000 रूपये प्रति भारतीय नागरिक। कृपया शब्दों पर ध्यान दें-- 13 लाख करोड़ रूपये मात्र। यह राशि भारत के कुल वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद का 13% है। और केंद्र तथा सभी राज्यों को मिलकर प्राप्त होने वाले करों के कुल योग से भी यह राशि ज्यादा है। यह 10 साल के रक्षा बजट के बराबर है।
.
इस मांग के पक्ष में परिचर्चा करने की जगह ज्यादा अच्छा होगा कि हम यह चर्चा करें कि चंद्रबाबू नायडू कौन से नशे का सेवन करते हैं। मेरे ख्याल से यह अवश्य ही कोकीन होगा। वह जो भी नशा लेते हैं वह बहुत ही असरकारक है। यदि चंद्रबाबू नायडू उस कोकीन को बाजार में बेचें तो उन्हें एक साल में ही 13,20,000 रूपये प्राप्त हो सकते हैं। इतनी राशि को प्राप्त करने का यह एकमात्र रास्ता है। क्योंकि जहा तक मेरा ख्याल है कि जितनी राशि की वे मांग कर रहे हैं उसका 5% भी केंद्र सरकार के पास नही है।
.
समाधान- इसका हल मुझे यही नजर आ रहा है कि चंद्रबाबू नायडू को 13,20,000 रूपये देने की जगह केंद्र सरकार उन्हें वह कोकीन बेचने के लिए अनुमति देने के लिए कानून पारित करे, जिसका वे सेवन करते हैं। इससे कुछ ही समय में वे इतनी कमाई कर लेंगे और केंद्र सरकार को रूपये देने की आवश्यकता नही रह जाएगी।
.
अब अगर मजाक छोड़कर गंभीर बातें करें तो इसका समाधान टीसीपी का ड्राफ्ट है। rahulmehta . com / 301.htm की धारा 1.3 देखें। एक बार यदि यह ड्राफ्ट गज़ट में प्रकाशित हो जाये तो कोई भी मुख्यमंत्री इस प्रकार की मूर्खतापूर्ण मांग नही करेगा।