Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
सलमान के अच्छे दिन आ गए--- हिट ऐंड रन केस में 12 वर्षों के लम्बे समय तक चली सुनवाई के बाद एक गवाह की मौत हो गयी, और दूसरा गवाह अपने बयान से पलट गया, और सलमान खान के खिलाफ गवाही देने से इंकार कर दिया।
.
खबर वही रहती है, सिर्फ शीर्षक बदलते हैं।
.
भारत के हजारों मुकदमों की सूची में एक और नाम जुड़ गया। यदि आपके पास न्यायाधीशों, आईपीएस, मंत्रियों आदि को रिश्वत देने के लिए पैसे हैं तो आप कोई भी अपराध करके छूट हो सकते हैं। अतः इस केस में कुछ नया नही हुआ।
.
महँगी कारों के मालिक जिनके पास बहुत पैसा है, वे अब ज्यादा आत्मविश्वास के साथ कार चला सकेंगे। यदि सलमान इस केस से बरी हो सकते हैं तो आप क्यों नही। बस इतना ध्यान रखिये कि आपके पास पर्याप्त पैसे हों और पीड़ित व्यक्ति समृद्ध न हो।