Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
मॉरीशस मार्ग की समाप्ति हेतु अभियान.... मैं निम्नलिखित विषय पर विस्तृत नोट्स लिखने वाला हूँ-
.
(1) यह बात क्यों महत्व रखती है कि सिर्फ राजीव दीक्षित जी को तथा हमारे राइट टू रिकॉल ग्रुप को ही इस आंदोलन का श्रेय मिलना चाहिए? ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग दीक्षित जी तथा उनके विचारों के बारे में जान सकें, तथा राइट टू रिकॉल ग्रुप का घोषणापत्र ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच सके और लोग राइट टू रिकॉल, ज्यूरी सिस्टम, संपत्ति कर, उत्तराधिकार कर आदि के सम्बन्ध में अधिकतम जानकारी प्राप्त कर पाएं।
.
(2) भाजपा,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, आआपा, कांग्रेस आदि को इसका श्रेय क्यों नही जाता?
.
(3) भाजपा,कांग्रेस,आआपा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, आदि मॉरीशस मार्ग का समर्थन करेंगे, और वे इसका विरोध करना सिर्फ तभी शुरू करेंगे जब इसके खिलाफ आंदोलन सफलता तक पहुँचने वाला होगा। उस समय आंदोलन का समर्थन शुरू करने का उद्देश्य उसका श्रेय लेना तथा उसे अंतिम पड़ाव पर पहुँचने से पहले ही नष्ट करना होगा।
.
(4) बिकाऊ मीडिया भी दीक्षित जी अथवा हमें नहीं, बल्कि उन्हें ही श्रेय देगा। ऐसा क्यों? ताकि ज्यादा लोग राइट टू रिकॉल, ज्यूरी सिस्टम, संपत्ति कर आदि के बारे में नही जान पाएं।
.
(5) पुनः मैं यह दोहराना चाहूँगा कि "मॉरीशस मार्ग की समाप्ति हेतु अभियान" को सफल बनाने के लिए अनिवार्य है कि इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ राजीव दीक्षित जी को तथा हमारे राइट टू रिकॉल ग्रुप को ही मिले। ताकि इसे एक सोची समझी साजिश के तहत नष्ट न किया जा सके।
.
उपर्युक्त विषय पर मैं शीघ्र ही एक विस्तृत नोट्स लिखूंगा।
.
---- - by Rahul Chimanbhai Mehta, Right to Recall Group.
(pls copy-paste and post as your status instead of like/share)