Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शीर्ष नेतृत्व रक्षा क्षेत्र में एफडीआई का 100% समर्थन करता है। मेरा अनुमान है कि--- बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मालिकों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को आदेश दिया है कि वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व से रक्षा क्षेत्र में एफडीआई का समर्थन करने को कहें!!!
.
प्रथम कमेंट का लिंक देखें--- newindianexpress . com/nation/RSS-Justifies-Need-for-FDI-in-Defence-Sector/2014/05/30/article2254319 . ece
.
नागपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रक्षा क्षेत्र में एफडीआई (विदेशी प्रत्यक्ष निवेश) को यह कहते हुए उचित ठहराया है कि देश को आयात पर निर्भर नही होना चाहिए।
.
"भारत को लड़ाकू विमानों से लेकर पनडुब्बियों तक सभी रक्षा उपकरणों के लिए आयात पर निर्भर क्यों होना चाहिए, जबकि हम अपने देश में ही उनका निर्माण कर सकते हैं;" ऐसा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयुक्त सचिव कृष्णा गोपाल ने कहा, जब उनसे रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 26% से बढाकर 100% करने हेतु कदम उठाये जाने सम्बन्धी खबर के बारे में पूछा गया।
.
रेशीमबाग में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तीसरे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोपाल ने कहा कि एफडीआई से देश में रक्षा क्षेत्र में उत्पादन बढ़ने में मदद मिलेगी।
.
========================
.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शीर्ष नेतृत्व तथा शाखा जानेवाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता दुनिया के सबसे बड़े समय व्यर्थ करने वाले व्यक्ति हैं!! वे यह भी नही जानते कि एफडीआई आयात से अलग नही है। चाहे यूएस कम्पनियाँ जैसे लॉकहीड आदि भारत में लड़ाकू विमानों का निर्माण करें अथवा भारत यूएस से लड़ाकू विमानों का आयात करे--- दोनों एक ही बात है। क्योंकि भारत में लॉकहीड कंपनी जो भी लाभ कमाएगी उसका भुगतान भारत सरकार द्वारा उसे डॉलर के रूप में किया जायेगा। इससे भी बुरी बात यह है कि लॉकहीड कंपनी जब भारत में हथियार निर्माण करेगी तो भारतीय इसके निर्माण की उच्च तकनीकें सीख नही पाएंगे!!!
.
यदि हम भारतीय फैक्टरियों के मालिकों की क्षमता नही बढ़ाएंगे तो इसका लाभ उठकर विदेशी इनकी जगह ले लेंगे। मैंने भारतीय फैक्टरियों के मालिकों की क्षमता बढ़ाने के लिए कानून ड्राफ्ट दिए है, जिन्हें आप rahulmehta . com / 301. htm पर अध्याय- 20 में देख सकते हैं।
.
यदि आप भारतीय फैक्टरियों के मालिकों की क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो कृपया समय व्यर्थ करने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, आआपा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, कांग्रेस, भाजपा, आदि के कार्यकर्ताओं से दूर रहें, तथा सिर्फ राइट टू रिकॉल ग्रुप के कार्यकर्ताओं के साथ काम करें।
--- by Rahul Chimanbhai Mehta , Right to Recall Group