Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

प्रिय रिकोलिस्ट,
.
कृपया विभिन्न देशों/ प्रजातियों से ऐसी महिलाओं का % प्राप्त करें जो संतानहीन हैं, तथा 40 वर्ष से ऊपर की हैं। कृपया ध्यान रहे कि इसे "संतानहीन महिलाओं का %" से अलग कर के देखें, चूँकि इसके अंतर्गत 30 वर्ष तथा 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के आंकड़े भी हो सकते हैं।
.
पश्चिमी देशों में लगभग 20% महिलाओं को एक भी बच्चा नहीं होता, 20% को मात्र 1 बच्चा होता है, तथा शेष को मात्र 2 बच्चे होते हैं। इन देशों में अब ऐसी महिलाएं विरले ही मिलेंगी जिनके 3 या उससे अधिक बच्चे है। अतः भारत में सेरोगेट मदर का व्यवसाय फ़ैलाने की इनकी योजना है। समाधान: हम कार्यकर्ताओं को चाहिए कि मतदाताओं से अनुरोध करें ताकि वे कांग्रेस/ सीपीएम द्वारा 2005 ई. में पारित कराये गए सेरोगेट मदर के कानून को रद्द करने के लिए अपने सांसदों को एसएमएस भेजें। कृपया ध्यान दें --- भाजपा/ आआपा के नेता इस सेरोगेट मदर के कानून ड्राफ्ट का समर्थन करते हैं, अतः भाजपा/ आआपा के नेताओं, यहाँ तक कि नमो से भी किसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न करें। उनके अंध भक्तों से भी किसी सहयोग की उम्मीद न करें।
.
यह अत्यंत दुखद है कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ता भी सेरोगेट मदर के कानून के विरोध में अभियान चलन नही चाहते। अतः ऐसा प्रतीत होता है कि हम रिकोलिस्टों को अपने दम पर ही इसके लिए अभियान चलाना होगा।