Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

नगरपालिका विद्द्यालयों से उत्तीर्ण होने के बाद 10 वी तथा 12 वीं कक्षा की परीक्षा में भी पास होने वाले छात्रों की संख्या का पता कैसे किया जा सकता है?
.
कुछ ही दिनों पहले, मैने अपने एक फेसबुक स्टेटस में यह प्रश्न पूछा था कि हम ऐसे छात्रों की संख्या का अनुमान कैसे लगा सकते हैं जिन्होने नगरपालिका स्कूलों से 7 वीं कक्षा तो उत्तीर्ण कर ली हो पर बाद में 10 वी तथा 12 वीं कक्षा पास नहीं कर पाये हों।
यहाँ इसके लिए मैं एक तरीका प्रस्तावित कर रहा हूँ:
.
सभी स्कूल चाहे वे नगरपालिका/ सरकारी स्कूल हों या प्राइवेट स्कूल, उनसे यह कहा जा सकता है कि वे अपने यहाँ से 7 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों से सम्बन्धित निम्नलिखित आंकड़े उपलब्ध कराएं, मान लीजिये इसे हम सूची- 7 का नाम देते हैं :
.
1. छात्र का नाम
2. पिता का नाम
3. 7 वीं कक्षा किस वर्ष उत्तीर्ण की?
4. पिता का पता
5. पते के लिए शहर का पिन कोड
6. विद्द्यालय कोड
.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पास 10 वी तथा 12 वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों से सम्बन्धित उपर्युक्त आंकड़े पहले से ही हैं, मान लीजिये इसे सूची- 10 तथा सूची-12 कहेंगे।
.
अब किसी सॉफ्टवेयर का उपयोग करके सूची - 10 तथा सूची-11 के प्रत्येक रिकॉर्ड को सूची- 7 के रिकॉर्ड से मिला क़र देखा जा सकता है।
.
अब सूची- 7 के सभी अमेलित पंक्तियों से ऐसे छात्रों की सूची प्राप्त होगी जिन्होने 7 वीं कक्षा तो उत्तीर्ण की है, किन्तु 10 वी तथा 12 वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण नही की है।'
.
====
.
यह संख्या लगभग शून्य है, इस बात को प्रमाणित करने का एक अन्य तरीका है-
.
समाचारपत्र में एक विज्ञापन दें कि ऐसे व्यक्ति जिन्होने किसी भी नगरपालिका विद्द्यालय से 7 वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा उसके पश्चात् 12 वीं कक्षा की परीक्षा भी उत्तीर्ण की हो, अपने अंकपत्र आदि की फोटोकॉपी भेजें, तथा पहली 100 प्रविष्टियों पर 500 रूपये का इनाम दिया जायेगा। इसमें समाचारपत्र में विज्ञापन का खर्च तथा लगभग 50000 रूपये के कुल खर्च की संभावना है।
.
यदि कोई भी व्यक्ति इसके लिये आवेदन नही भेजता तो अगला विज्ञापन यह कहकर दें कि "प्रथम 10 प्रविष्टियों पर 5000 रूपये का इनाम दिया जायेगा!!" यदि पुनः कोई भी व्यक्ति इसके लिये आवेदन नही भेजता है तो हमारे पास इस बात पर विश्वास करने के लिये एक विवेकसम्मत प्रमाण होगा कि यह संख्या लगभग शून्य है।