प्रथम भाग — 9. काशी केन्द्र की कहानी
इस बार पंजाब से नया उत्साह लेकर लौटने पर भी काशी आने पर मुझे ऐसा लगा मानो अब तक मैं बहुत अनाचार और अनियमों में था। मैं नहीं कह सकता कि पंजाब के मुक़ाबले में काशी कितनी मनोहर और पुनीत मालूम हुई। मैं नहीं कह सकता कि ऐसा क्यों हुआ, किन्तु इस मर्तबा काशी के जिस भिन्न रूप का अनुभव मुझे हुआ उसका अनुभव काशी में बहुत से रहने पर भी नहीं हुआ था। देह में काशी की हवा लगते ही ऐसा मालूम हुआ कि बहुत दिनों की अपवित्र देह शुद्ध हो गई। काशी में सिर्फ़ एक दिन रहने से ही ऐसा जान पड़ा कि बहुत दिनों की संचित ग्लानि दूर हो गई।
विप्लव की तैयारी व्यर्थ हो जाने पर रासबिहारी जब काशी में वापस आए तब उनके मन में भी बिलकुल ऐसा ही भाव हुआ था।
काशी लौट आने पर पूर्व बंगाल के एक नेता से भेंट हुई। हमारे एक पूर्व-परिचित नेता इससे पहले ही गिरफ़्तार हो चुके थे। इससे, ऐसी आशा के वातावरण में सभी पूर्व-परिचित व्यक्तियों के जेल चले जाने से मुझे एक अनिदिष्ट-सी वेदना हो रही थी। इतने कामकाज के बीच ज्यों ही थोड़ी-सी फ़ुरसत मिल जाती थी त्यों ही अवसर मन में यह बात कसकने लगती थी कि आज ये लोग क्यों हमारे साथ नहीं हैं। उस आनन्द को उस समय सभी के साथ न लूट सकने से जब-तब उनका वह विच्छेद प्राणों को बहुत ही सताने लगता था।
कलकत्ता-विभाग के एक सुप्रसिद्ध नेता, श्रीयुत यतीन्द्रनाथ मुखोपाध्याय, इन्हीं दिनों काशी आए। विप्लव-युग के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच इनका स्थान
बहुत उच्च है। इतिहास में यह अक्सर देखा जाता है कि जब कोई नया आन्दोलन समाज अथवा राष्ट्र के आम व्यवहार के विरुद्ध सिर उठाता है तब जो लोग ऐसे आन्दोलन के प्राण-स्वरूप होते हैं उनका चरित्र अनन्य-साधारण हुए बिना वह आन्दोलन कारगर नहीं हो सकता। इसी से जिस समय कोई सम्प्रदाय राज-कोप में दग्ध किया जाता है अथवा समाज के निग्रह में पीसा जाता है उस समय भी उस सम्प्रदाय के व्यक्तियों के चरित्र में कुछ न कुछ विशेषता अवश्य रहती है। यही कारण है कि ऐसे सम्प्रदायों की सदस्य-संख्या स्वल्प होते हुए भी समाज पर उनका प्रभाव कुछ कम नहीं पड़ता। विप्लव के विगत इतिहास से भी इस बात की सच्चाई सिद्ध हुई है। यतीन्द्र बाबू ऐसे ही सम्प्रदाय के प्राण-स्वरूप थे और कई विभिन्न सम्प्रदायों पर उन्होंने अपने चरित्र-बल से अपना सुदृढ़ आधिपत्य जमा लिया था।
विप्लव का काम-काज बहुत ही गुप्त रीति से करना पड़ता था। भारत के विभिन्न स्थानों में विप्लव के लिए भिन्न-भिन्न कितने ही दल बन गये थे। उन सब का शायद अब तक भली-भाँति पता भी नहीं लगा। शक्तिशाली महापुरुषों की सर्वग्राही प्रतिभा का आश्रय न मिलने से ये दल एक विशाल संगठन में संगठित न हो सके। ये अलग-अलग ही रहे। इन छोटे-छोटे स्वतन्त्र दलों का होना भला हुआ या बुरा, यह कहना कठिन है।
इन विभिन्न दलों को सम्मिलित करके एक विराट् दल के रूप में परिणत करने का उद्योग बहुत दिनों से किया जा रहा था किन्तु कोई शक्तिशाली नेता न रहने से किसी भी दल ने दूसरे दल में मिलकर अपनी स्वतन्त्रता खो देना स्वीकार नहीं किया। इन दलों के मुखिया लोग ही अक्सर इस कारण कि वे अपने-अपने दलों पर अपना साधारण आधिपत्य बनाए रखना चाहते थे ऐसे मिलन के विरोधी थे। 'मनुष्य सहज ही पराई अधीनता स्वीकार करने को तैयार नहीं हो जाता, परन्तु फिर भी सचमुच शक्तिशाली पुरुष के आगे उसे माथा झुकाना ही पड़ता है।' जिस समय किसी अभिनव आदर्श अथवा अद्भुत कार्य की प्रेरणा से मनुष्य जाग पड़ता है उस समय व्यक्तिगत अहंकार की ये सारी तुच्छताएँ और स्वार्थपरताएँ फिर सिर नहीं उठा सकतीं।
यतीन्द्र बाबू का नेतृत्व इस ढंग का था कि इसके प्रभाव से बंगाल के बहुत-से छोटे-छोटे दल एक में मिल गये थे। यद्यपि यतीन्द्र बाबू कोई धुरंधर विद्वान् नहीं थे किन्तु इनके चरित्र के प्रभाव से बहुतेरे शिक्षित युवकों ने इन्हें आत्मसमर्पण कर
दिया था। इनमें जैसा अतुल साहस था वैसे ही इनके प्राण भी उदार थे। इनके चरित्र-बल की बातें बंगाल के विप्लवपन्थ्री लोगों को भली-भाँति मालूम हैं। किन्तु इनके द्वारा इन भिन्न-भिन्न दलों का एक सूत्र में आबद्ध होना उसी दिन सम्भव हुया जिस दिन कि पंजाब में गदर होने की तैयारी के समाचार से एक नये काम की प्रेरणा ने उन सबको उतावला कर दिया था। फिर भी, इस मिलन-कार्य में यतीन्द्र बाबू का चरित्र बहुत ही सुन्दर रूप में प्रकट हुया है। क्योंकि दल के भिन्न-भिन्न सम्प्रदायों में कुछ इने-गिने ही आदमी न थे, और इन सबके स्वभाव और चरित्र भी मामूली आदमियों के स्वभाव और चरित्र जैसा नहीं था, अतः उन सबके मन पर आधिपत्य कर सेना कुछ मामूली दायित्व का काम नहीं है।
सच तो यह है कि बंगाल में इस समय विप्लव का उद्योग करनेवाले दो ही दल थे। इनमें से एक के मुखिया यतीन्द्र बाबू थे। दूसरे दल के दो भाग किये जा सकते हैं, एक बंगाल के बाहर काम करता था और दूसरे ने बंगाल के भीतर ही अपना कार्यक्षेत्र बना रखा था। बंगाल के बाहर की कुल जिम्मेदारी रासबिहारी को दी गई, किन्तु बंगाल के भीतर जो काम हो रहा था उसका भार किसी एक व्यक्ति पर न था।
यतीन्द्र बाबू काशी इसलिए बुलाये गये थे जिसमें कि सारा उत्तर भारत एक सूत्र में और एक सुर में कर लिया जाए। इस प्रकार पंजाब के सीमान्त प्रदेश से लेकर पूर्व बंगाल और असम की सीमा तक समूचा देश एक संगठन में रहकर विप्लव के लिए तैयार हो था। पंजाब के सिपाही इस समय कुछ कर दिखाने के लिए ऐसे उतावले हो गए थे किअब किसी भी तरह उन्हें शान्त न रखा जा सकता था। मैं नहीं कह सकता कि इस प्रकार इन्हें संयत कर देना अच्छा हुआ या बुरा, क्योंकि यदि हम लोगों को रोक-टोक न रहती तो पंजाब में अवश्य ही कुछ न कुछ भीषण घटना हो जाती। कौन कह सकता है कि उसका फल क्या और कैसा होता ? हम लोगों ने उनकी जल्दबाजी को इसलिए रोका था कि सारा देश एक मन से विप्लव के ताण्डव-नृत्य में सम्मिलित हो जाय।
मालूम नहीं कि यतीन्द्रबाबू के काशी आने का हाल सरकार को कुछ ज्ञात हुया था या नहीं, और यदि हुया था तो कितना ? अतः मुझे यह स्पष्ट करना चाहिए कि यहाँ पर इस बात का उल्लेख मैंने किसलिए किया है। क्योंकि यहाँ तक मैंने जो कुछ लिखा है उसमें एक भी गुप्त बात प्रकट नहीं की गई है, यहाँ तो
मैंने उन्हीं घटनाओं का उल्लेख किया है जिन पर कि षड्यन्त्र-सम्बन्धी मुकदमों में प्रकाश पड़ चुका है और जो अदालतों में प्रमाणित हो चुकी हैं। कुछ बातें तो ऐसी भी हैं जिन्हें सरकारी पक्ष ठोक-ठीक नहीं जानता, इसीलिए इन घटनाओं को भी मैंने छोड़ दिया है। क्योंकि उन घटनाओं को सिद्ध करने योग्य उपयुक्त प्रमाण इस समय तक सरकार के पास नहीं हैं। जिन घटनाओं के प्रकट होने से किसी पर तनिक भी आंच आने की सम्भावना नहीं है और जिन्हें सरकार तो भली भांति जानती है किन्तु हमारे देशवासी जिनके अत्यन्त अस्पष्ट आभास के सिवा और कुछ भी नहीं जानते, ऐसी ही घटनाओं का वर्णन मैं अपनी लेखन-शक्ति क्षीण होते हुए भी करना चाहता हूँ। विगत युद्ध के समय भारत में जो षड्यन्त्र-सम्बन्धी मुकदमे हुए थे उनकी सुनवाई अधिकतर जेलों में हुई थी, उन मुकदमों का सच्चा हाल जनता को प्रायः मालूम ही नहीं हुआ, क्योंकि पुलिस और न्याय-कर्त्ता को जिस बात का प्रकाशन पसन्द न होता था, फिर वह भले न्यायकर्त्ताओं के सामने प्रमाणित हो चुकी हो उसका समाचार प्रकाशित न किया जाता था। इन कारणों से वे घटनाएँ बहु्तों के लिए बिल्कुल ही नई होंगी। मैं सिर्फ यही चाहता हूँ कि जो बातें सरकार तक पहुँच गई हैं उनको जनता भी परिचित हो जाय। जो सचमुच एक दिन देश में हुआ था और जिसको जान लेने से अपनी शक्ति-सामर्थ्य का ज्ञान हो जाता है और यह भी मालूम हो जाता है कि किस जगह हमारी दुर्बलता थी, कहाँ हमने दुर्बुद्धि का परिचय दिया था, और किस स्थान पर हमारे मन की संकीर्णता तथा कार्य की त्रुटि प्रकट हुई थी—अतएव ही उन घटनाओं पर मैं निःसंकोच होकर प्रकाश डालना चाहता हूँ। इससे हमारा भला ही होगा, बुराई तनिक-सी भी न होगी। देश में विप्लव की जैसी प्रचण्ड तैयारी हुई थी उसे छिपाने की अब कुछ भी आवश्यकता नहीं है। मैं तो चाहता हूँ कि देशवासियों को उसका रत्ती-रत्तीभर हाल मालूम हो जाय। मेरी पुस्तक पूर्ण होने पर देशवासियों को मालूम होगा कि गदर की तैयारी कुछ इने-गिने लड़कों और नवयुवकों के मन की लहर ही न थी, और न इसकी तैयारी ही कुछ ऐसे अव्यवस्थित रूप मे हुई थी जैसाकि रोलट रिपोर्ट में प्रकट किया गया है। रोलट रिपोर्ट तो लिखी ही इस दृष्टि से गई है कि भारतवासियों को आत्मशक्ति पर विश्वास न होने पावे अतः उसमें घटनाओं का वर्णन इस ढंग पर किया गया है जिससे कि सरकार की दमन-नीति को सहायता मिले। इस रिपोर्ट में बहुत-सी
बातें बढ़ाकर लिखी गई हैं, किन्तु इनमें यह वढ़ावा बिलकुल तुच्छ विषयों को दिया गया है और यह काम इस ढंग से किया गया है जिससे कि विप्लववादी लोग देशवासियों की नजर में हास्यापद जँचें । फिर ऐसी खास-खास बातें बड़ी सफाई से दबा दी गई हैं कि जिनके प्रकट होने से देशवासियों के मन में आशा का संचार हो सकता है। रोलट-रिपोर्ट पढ़ने से यह हरगिज नहीं मालूम हो सकता कि कितने समय से, बड़ी सावधानी के साथ बहुत ही घोरे-धीरे कितने नर-रत्न किस प्रकार इकट्ठे किये गए थे, फिर कितने दुःखों और कष्टों के बीच होकर, कितने भीतरी-बाहरी कष्टों की कसौटी पर कसे जाकर कितनी नीरव वीरताओ की महिमा से मण्डित हुए इन नर-रत्नों की माला गूंथी गई थी। मुझे तो इसी बात का दुःख है कि उन सारी बातो को उपयुक्त रूप में प्रकट करने योग्य शक्ति मुझमें नहीं है, तथापि जैसा मुझसे बनता है, करता हूँ ।
बहुत-से लोग यह भी सोच सकते हैं कि इस प्रकार सारी बातें प्रकट कर देना (मानों ये बातें अभी तक गुप्त हैं !) सरकारी पक्ष को दमन-नीति का प्रयोग करने के लिए और अधिक मौका देना है। किन्तु इसके उत्तर में मुझे यही कहना है कि विप्लव की जो आग एक दिन सिर्फ बंगाल के एक प्रान्त की सीमा के ही भीतर थी उसी की अग्निशिखा सोलह-सत्तरह वर्ष की दमन-नीति का ईधन पाकर रावलपिण्डी और पेशावर तक फैल गई थी, अतएव जो लोग इस दमननीति की जड़ उखाड़ना चाहते हो उनसे मेरा यही कहना है कि कृपया विगत युग के विप्लव की तैयारी के प्रयत्न को मजाक में उड़ाकर नाचोज न कहिए या उसके अस्तित्व को ही अस्वीकार मत कीजिए, प्रत्युत सरकार को भली-भाँति समझा दीजिए कि देश की सच्ची आकांक्षा को दबाने का उद्योग करने से, अथवा वैध आन्दोलन का विकास होने के लिए मौका और समय न देने से, इस प्रकार गुप्त-प्रलयाग्नि का उत्पन्न होना अनिवार्य है। वैध प्रकाश्य आन्दोलन की अपेक्षा छिपकर विप्लव का उद्योग करना कम शक्तिशाली नहीं जान पड़ता है। इंगलैंड में प्रकाश्य आन्दोलन करने का सुमीता रहने के कारण-फिर वह आन्दोलन कितना ही उग्र क्यों न हो- वहाँ गुप्त रूप से विप्लव का उद्योग उतने ही परिमाण में नहीं किया जाता जितने परिमाण में कि फ्रांस अथवा यूरोप के अन्यान्य देशों में किया जाता है। मरणोन्मुख जाति ही दमनास्त्र से वश में करनी जाती है किन्तु विकासोन्मुख जाति के आत्मप्रकाश करने के उपायों को किसी भी दमनास्त्र द्वारा व्यर्थ नहीं किया जा
सफलता आज यह बात, क्या सरकार और क्या भारत की जनता, सभी को अच्छी तरह जाननी चाहिए।
यतीन्द्रबाबू अब इस लोक में नहीं हैं, इसी से उनकी बात प्रकट करने में मुझे झिझक नहीं हुई। शायद हमारे देशवासियों को ठीक-ठूक मालूम नहीं कि इस समय हम लोग सारे उत्तरी भारत में एक दिल से और एक ही उद्देश्य के लिए काम कर रहे थे; और शायद बंगाल के विप्लवकारी दलों को भी इसका सोलहों आने पता न था।
यतीन्द्रबाबू का विशेष रूप से अनुरोध था कि इस विप्लव के लिए निर्धारित दिन इतना पीछे हटा दिया जाए जिससे कि बंगाल में पहुँचने पर उन्हें कम से कम दो महीने का समय मिले और इस बीच वे कुछ रुपये-पैसे भी जमा कर सकें। उन्होंने बार-बार कहा कि बिना हाथ में काफी धन किए इस काम में कूदना ठीक नहीं। किन्तु उनकी इस 'काफी' की धारणा की सीमा बड़ी लम्बी-चौड़ी थी। उतने अपरिमित द्रव्य का थोड़े समय में संग्रह किया जाना भी असाध्य काम था। इस बात को अन्त में यतीन्द्रबाबू ने स्वीकार कर लिया था किन्तु इस ओर की दशा को वे ठीक-ठीक समझ न सकते थे। उस समय पंजाब के सिपाही बहुत ही अधीर हो रहे थे। इसका एक कारण यह अनिश्चय की स्थिति थी कि ये न जाने किस दिन पश्चिम के रणक्षेत्र में भेज दिये जाएँ। इसके सिवा भारत के विभिन्न सैनिक-दलों को भी लगातार एक छोर के स्थान से दूसरे छोर के स्थान में बदलकर भेज दिया जाता था। इसीलिए, अनुकूल दशा में न रहने दिये जाने पर, यदि उन सैनिकों को सुदूर दक्षिण की किसी छावनी में भेज दिया जाय तब तो उनकी सारी आशाओं पर पाला पड़ जायगा। ऐसे ही अनेक कारणों से पंजाब के सिपाहियों को शान्त रखना तो कठिन हो ही गया था, साथ ही हमें भी यह बड़ा खटका था कि विप्लव के लिए तैयार किये गए सैनिक कहीं अन्यत्र न भेज दिये जाएँ। इन कारणों से हम लोग यतीन्द्रबाबू के अनुरोध को न मान सके हम लोग भी कुछ-कुछ उतावले हो गए थे कि ऐसा बढ़िया मौका किसी कारण हाथ से न निकल जाय। इसी से एक ओर तो हम सिपाहियों को शान्त रखने का उद्योग कर रहे थे और दूसरी ओर ऐसी तैयारियों में लगे हुए थे जिससे कि देश भर में एक-जी होकर कुछ कर दिखाया जाय। साथ ही यह भी ध्यान रखा गया था कि इस काम में वृथा विलम्ब न होने पाये। यतीन्द्रबाबू से भी ये सारी बातें समझाकर कही गईं और लाचारी से उन
लोगों को भी हमारे साथ ही साथ समान भाव से क़दम बढ़ाना पड़ा। यह हम बहुत दिनों से समझते थे कि अपढ़ जनता को उभार देना कुछ कठिन काम नहीं है, परन्तु इसके साथ-साथ हम यह भी जानते थे कि सिर्फ़ जनता को भड़का देने से ही हमारी कार्य-सिद्धि की आशा विशेष रूप से नहीं है। इसी से हमने इस कार्य की ओर विशेष रूप से ध्यान नहीं दिया था। हम लोगों का विचार था कि पहले देश के शिक्षित युवकों को सम्मिलित करके एक विराट् देशव्यापी संघ का संगठन कर लिया जाय और फिर उसके बाद यदि देशी फ़ौजों को अपने भाव की दीक्षा दी जा सके तभी विप्लव की नींव पक्की होगी परन्तु इस तैयारी के साथ-साथ हम लोगों ने विदेशियों से कुछ भी सम्पर्क नहीं रखा और गदर के उद्योग में यही बड़ी भारी भूल थी। कई मर्तबा यह विचार भी हुआ था कि इस तैयारी के साथ-साथ अधिक परिमाण में शस्त्र-अस्त्रों के मंगाने का भी बन्दोबस्त होना चाहिए, किन्तु नेता लोग इस ओर से उदासीन थे। वे कहते थे कि वह समय अभी दूर है। किन्तु जब समय आया तब फिर न इसका बन्दोबस्त करने को समय रहा और न कोई ज़रिया ही मिला। सारे देश में तो नही, किन्तु बंगाल और पंजाब में युवकों का जो संघ बनाया गया था उसकी व्यापकता कुछ कम न थी किन्तु इस संघ का विकास और परिणति बंगाल में जैसी हुई थी वैसी और कहीं भी नहीं हुई। व्यक्ति के भीतरी गठन और कुछ समय-व्यापी साहचर्य के फल से यह संघशक्ति जैसी प्रस्फुटित होती है वैसी और किसी तरह नहीं होती। यही कारण है कि सच्ची संघशक्ति बंगाल में ही गठित हुई थी, क्योंकि पंजाब में जो विप्लव की तैयारी हुई थी उसका वो सारा ही बन्दोबस्त खासकर उन सिखों ने ही किया था जो कि अमेरिका-प्रभृति देशों से लौटकर भारत में आए थे। इन विदेश से आये हुए सिखों के साथ देश का वैसा घना हेल-मेल न था, और फिर इस दल का संगठन भी भिन्न-भिन्न व्यक्तियों के कुछ काल-व्यापी साहचर्य से नहीं हुआ था। देशवासी लोग भी उनकी ओर से कुछ लापरवाह थे, किन्तु बंगाल की जनता बंगाल के दल से इतनी उदासीन नहीं थी। इसके सिवा यह बात भी है कि जिन व्यक्तियों के सहयोग से संघ संगठित होता है उनके मन और प्राणों में आदर्श की प्रेरणा जितनी गम्भीर होगी और उस आदर्श का ठाठ जितना ऊँचा-बाँधा जायगा उसी परिमाण में संघ भी शक्तिशाली होगा। इस दृष्टि से बंगाल के बाहर का कोई भी संघ बंगाल की संघशक्ति के समान शक्तिशाली न था, -बंगाल में
भिन्न-भिन्न आदर्शों के घात-प्रतिघात की क्रोड़ा जैसे अभिनव रूप में देख पड़ी, वैसी बंगाल के बाहर देखने में नहीं आई। हमारी इस विप्लव की तैयारी के साथ भारत के जातीय जागरण का भिन्न-भिन्न छोर से क्या सम्बन्ध था, और विप्लव-वादियों के व्यक्तिगत जीवन में वह किस प्रकार प्रतिफलित हुआ था, इसकी चर्चा वहाँ होगी जहाँ बंगाल का वर्णन किया जायगा। इसका प्रधान कारण यह है कि उस आदर्श के द्वन्द्व का जैसा अनुभव मुझे बंगाल में हुआ है वैसा अन्यत्र नहीं हुआ, और यहाँ तो मैं मुख्यरूप से बंगाल के बाहरी प्रदेश के आन्दोलन का वर्णन कर रहा हूँ। बंगाल के बाहर तो हम लोग प्रधानतया विप्लव की तैयारी की मामूली बातों में ही लगे हुए थे किन्तु बंगाल में मानों भारत के वास्तविक जातीय जागरण के लिए—क्या धर्म, क्या कर्म, क्या साहित्य और क्या सामाजिक आचार-विचार—सभी कामों में हम लोग लगे हुए थे।
अन्यअन्य प्रदेशवालों को फौजों में भर्ती होने का जैसा सुभीता रहता आया है वैसा सुभीता यदि बंगाल में बंगालियों को होता तो वहाँ न जाने कब का गदर मच गया होता। किन्तु इस समय में, पंजाब में जिस फुर्ती से विप्लव की तैयारी हो रही थी, उसको देखते हुए हम लोग सोचते थे कि बंगाल न जाने इस समय किस प्रकार विप्लव में शामिल होगा। बंगाल के पिछले युग के कलंक का स्मरण होने से मेरे मन को बड़ा कष्ट होता था। यही कारण था कि बंगाल में जाकर काम करने की इच्छा होती थी। इससे यतीन्द्र बाबू वगैरह जब बंगाल को वापस चले गए तब वहाँ जाने के लिए मैं विशेष रूप से उत्सुक हुआ, किन्तु दादा इसके लिए किसी प्रकार राजी न हुए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं तो पंजाब जाएंगे और मुझे बंगाल और पंजाब के मध्य के देश में रहकर उक्त दोनों प्रदेशों की कार्रवाई का सिलसिला जोड़े रखना होगा। इससे मन मारकर मुझे काशी में ही रहना पड़ा।
इसी समय बंगाल में मोटर-डकैती का आरम्भ हुआ और थोड़े ही समय में कई जगह डाके डाले गए और इस तरह बहुत-सा धन संग्रह किया गया। इन घटनाओं के कुछ ही दिन पहले रोडा कम्पनी के यहाँ से पचास मोजर पिस्तौलें और पचास हजार के लगभग टोंटों की चोरी हो गई। अब तक बंगाल में विप्लव की तैयारी का कार्यक्रम दो-एक दलों में ही आबद्ध था। यतीन्द्र बाबू थे तो खासे कार्य-कुशल किन्तु अब तक कुछ-कुछ खाली रहते थे। इससे अन्यअन्य दलों का भी कुछ भी काम-काज न होता था। इस बार यतीन्द्र बाबू के पूर्ण उद्यम से काम में जुटते
ही बंगाल में बड़े सपाटे से काम-काज होने लगा। उनके इस नये आत्म-प्रकाश को देखकर हम लोगों को बड़ा ही हर्षपूर्ण अचरज हुआ।
इधर रासबिहारी भी पंजाब को रवाना हुए। उन्हें गिरफ्तार करा देने के लिए साढ़े सात हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। रासबिहारी को गिरफ्तार न कर सकने के कारण सरकारी पक्ष को कार्य-कुशलता में बट्टा लग गया था और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए भारत सरकार ने कुछ उठा न रखा था। एक ओर तो वह प्रबल प्रतापशाली ब्रिटिश राजशक्ति थी जिसको अपार धन-बल और लोकबल प्राप्त है, जो इतने बड़े सुनियन्त्रित राज्य की चालक है, देश के एक सिरे से लेकर दूसरे सिरे तक जिसका अद्भुत संगठन (Organisation) है, और जिसके जासूस-विभाग की होशियारी की तुलना रूस के सिवा एशिया में किसी से भी नहीं हो सकती, और दूसरी ओर था भारत का हमारा यह दरिद्र विप्लव दल—इतना दरिद्र कि एक दिन रासबिहारी ने हम लोगों से कहा कि 'मुझे अंग्रेजों के हवाले करके साढ़े सात हजार रुपए वसूल कर लो!' इस दल के साथ देशवासियों की आन्तरिक सहानुभूति तो थी किन्तु वे डर के मारे किसी भी तरह उसकी सहायता करने को तैयार न थे, और फिर, इस दल के नेता समाज में बिलकुल ही अपरिचित थे, सो बात की एक बात तो यह है कि ये लोग बिलकुल ही अराहाय थे; इनका एक-मात्र बल और भरोसा था केवल अपना असीम विश्वास तथा चित्त की अद्भुत दृढ़ता; किन्तु अपने घर में ही ये अपने स्वदेशवासियों से उपेक्षित थे। ऐसे दो दलों के असम द्वन्द्व में विप्लव-दल ने बहुत दिनों तक केवल आत्मरक्षा ही नहीं की थी, बल्कि उसने अंग्रेज सरकार को भी कितने ही नाच नचा दिए थे और इस प्रकार अंग्रेजी साम्राज्य की प्रबल शक्ति जो रासबिहारी को गिरफ्तार नहीं कर सकी इसका प्रधान कारण था हमारे संघ की व्यापकता और बहुत बढ़िया वन्दोबस्त। उपर्युक्त शक्तिशाली सुनियन्त्रित संघ न होता तो रासबिहारी को बचा लेना कदापि सम्भव न होता। इसमें सन्देह नहीं कि इतने पर भी रासबिहारी की कुशलता और उनका भाग्य कुछ कम सहायक नहीं हुआ। कितने ही भीषण संकट के अवसरों पर ये उनमें से सहज ही बच निकले थे। अब उन बातों का ख्याल होने से ही देह में रोमांच हो आता है। इसे भगवान् की विशेष कृपा के सिवा और क्या कहा जाय! इन सब बातों का वर्णन दूसरे भाग में होगा। केवल रासबिहारी ही इस प्रकार अपने को छिपाने में सफल न हुए
थे, अपतु और भी कितने हो युवक इसी समय से, तथा इसके पश्चात् भी प्रवल प्रतिद्वन्द्वी की सारी शक्ति को व्यर्थ करके तीन-चार वर्ष तक कोई-कोई तो इससे भी अधिक समय तक छिपे रहने में समर्थ हुए थे। यदि इन छिपे हुए लोगों का रहस्यपूर्ण इतिहास लिखा जाय तो भारत के साहित्य को एक नई सम्पत्ति प्राप्त हो। रासबिहारी रात की गाड़ी से दिल्ली होते हुए पंजाब को रवाना हुए। इस समय से प्रायः हर वक़्त हम लोगों में से कोई-न-कोई रासबिहारी के साथ-साथ रहता था। दिल्ली पहुँचने तक कोई खास घटना नहीं हुई। गाड़ी जिस समय दिल्ली स्टेशन को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने लगी उस समय रासबिहारी ने अकस्मात् देखा कि उनके छोटे से डिब्बे में उन्हीं की पहचान का खुफ़िया पुलिस का दरोगा बैठा हुआ है। उस समय रासबिहारी के मन की जो दशा हुई होगी उसकी हमें कल्पना से ही जान लेना चाहिए। जो हो, सौभाग्य से उस रात को वे अपने सिर पर टोपी लगाये रहने की बदौलत साफ़ बच गए और अगला स्टेशन आने पर वे उस डिब्बे से निकलकर दूसरे डिब्बे में जा बैठे, किन्तु गए वे उसी गाड़ी से; इसीसे समझ लीजिए कि उनमें कितना साहस था। इस प्रकार बड़ी शान्ति से, किन्तु दृढ़ता के साथ, रासबिहारी सब बातों को जानते रहने पर भी दहकती हुई आग में कूद पड़े। वे अमृतसर पहुँच गए। इधर युक्तप्रदेश, बिहार और बंगाल की भिन्न-भिन्न छावनियों में हमारे आदमियों ने अपना आना-जाना आरम्भ कर दिया। थोड़े ही दिनों में पंजाब से करतारसिंह तथा और भी कई सिख पंजाब का समाचार लेकर काशी आए। उस समय उत्तर भारत की तमाम छावनियों का हाल हमने मालूम कर लिया था। सब स्थानों का समाचार मिलने पर समझ में आ गया था कि उस समय देश में गोरी सेना बहुत ही थोड़ी थी और जितने गोरे थे भी, वे निरे रंगरूट थे। टेरीटोरियल सेना के छोरों और दुबले-पतले लम्बे नौजवान सिपाहियों को देखकर हम लोग चाहते थे कि अब बहुत जल्द हमें शक्ति की जाँच करने का मौका मिल जाय। उन दिनों समूचे उत्तर भारत की दो-तीन बड़ी-बड़ी छावनियों और काबुल के सीमान्त देश के सिवा कहीं भी तीन सौ से अधिक गोरे सिपाही न थे। बड़ी-बड़ी छावनियों में भी इनकी तादाद एक और दो हज़ार के बीच में थी। भिन्न-भिन्न छावनियों में जितने शस्त्र-शस्त्र थे उनकी सहायता से कम-से-कम वर्षभर तक तो मज़े में युद्ध जारी रक्खा जा सकता था। हम लोगों ने उन सब बातों का
रत्ती-रत्ती पता लगा लिया था जिनका कि लग सकता था। जैसे— किस रेजिमेंट में कितने थाक्स राईफलें हैं ? कारतूसों के कितने यक्स हैं ? मेगजीन पर किनका पहरा रहता है और कैसा पहरा रहता है ? इत्यादि । हिन्दुस्तानी फौजों की मानसिक दशा उस समय बहुत ही खराब थी। उन्हें हर घड़ी यह खटका बना रहता था कि बस अव यूरोप जाने का हुक्म होता ही है। जो दम गुजरता था गनीमत समझा जाता था। छावनियों में पहुंचते ही हमारे युवकों का सिपाही लोग बड़ा आदर-सत्कार करते और बड़े आग्रह से उनकी बातें सुनते थे । एक बार एक युवक किसी छावनी में गया; तब उसी दिन, राव को वहाँ सिपाहियों की बैठक हुई । उस बैठक में बड़े ओहदेदारों के सिवा और सभी सिपाही एकत्र हुए, उस विदेश से आये हुए युवक की बातें उन लोगों ने बड़े आग्रह से सुनीं। अन्त में उन लोगों ने कहा कि इस विद्रोह में हम लोग अगुआ न बनेंगे; हाँ, हम लोग ऐसा जरूर करेंगे जिसमें विप्लव के समय हमारे हाथ से मेगजीन न निकल जाने पाए, जब गदर सचमुच मच जाएगा तब हम भी उसमें शामिल हो जाएँगे ।
काशी की रेजिमेंट में मैं और भी कई बार गया था। इस रेजिमेंट में दिल्ला-सिंह के सिवा और सभी अच्छे आदमी थे। वे लोग सचमुच देश के भले के लिए विप्लव में शामिल होने को तैयार थे। दिल्लासिंह ने एक दिन हम लोगों से पूछा— 'बाबू, देश के स्वाधीन हो जाने पर क्या हम लोगों को कुछ जागीर या माफी वगैरह मिलेगी ?' एक दिन गनकाटन ले जाकर उसे हम लोगो ने अपनी फरामात दिखलाई और कहा कि देखो यह मामूली रुई नहीं है, इसमें धाग छूते ही किस प्रकार भक से सारी की सारी जल उठती है, तनिक-सी भी बाकी नहीं रहती। यह लीला देखकर वे लोग अचरज करते थे । इस प्रकार हम लोग कई तरह से दिल्ला-सिंह और उसके अनुयायी साथियों को अपने मत में लाने की कोशिश करते थे । इस रेजिमेंट के कुछ आदमियों से बाद को मेरी भेट हुई। उन्होंने बड़े भक्तिभाव से माथा झुकाकर मुझसे बातचीत की थी। इनमें एक सिपाही की उम्र पचास से ऊपर थी । उसने मुझसे कहा— बाबू मेरे साथ के जान-पहचान वाले अब कोई भी जीवित नही । एक मैं ही रह गया हूँ। सो मेरा समय नजदीक है। बाबू अब मैं मौत से नही डरता, तुम्हीं मेरे गुरु हो गए, क्योंकि दुनिया के झमेलों से मेरे चित्त को हटाकर तुम्हींने भगवान् की ओर कर दिया है।
कितनी ही रेजिमेंटों में हमारी पहुँच हो चुकने पर उनकी अन्य स्थानों में
बस्ती हो गई। इससे यह हुआ कि हमारे कार्य का प्रचार देश में बहुत दूर तक हो गया।
रेजिमेंटों में प्रचार करने के अलावा इसी समय हमने देहात में जाकर वहाँ की जनता में भी अपनी रसाई करने की कोशिश की। युक्तप्रदेश में कुछ ऐसे गाँव हैं जहाँ केवल ठाकुरों की ही बस्ती है। ऐसे अनेक केन्द्रों से अंग्रेजों की फौजों के लिए रँगरूट चुने जाते थे। युक्तप्रदेश और पंजाब के अपढ़ लोग बंगाल की अशिक्षित जनता की भांति नहीं हैं। एक तो वे बंगालियों की अपेक्षा शरीर से बहुत कुछ बलवान् हैं, दूसरे अपने-पराए गर्व का स्मरण इनमें अबतक यथेष्ट परिमाण में बना है। ये अपढ़ हैं सही, किन्तु राजनीतिक संस्कार इनमें अत्यन्त प्रबल हैं। बंगाल की जनता और शिक्षित सम्प्रदाय की अपेक्षा भी यहाँ वालों में अपने धर्म पर बहुत अधिक प्रीति और मोह है। सुयोग्य नेता की अधीनता में परिचालित किए जाने से ये अशिक्षित लोग एक बार असंभव को भी सम्भव कर सकते हैं।
इन लोगों में भी हमारा आना-जाना होने लगा था और इन लोगों से भी हमको कुछ कम आशाजनक उत्तर न मिला था।
इधर रासबिहारी भी पंजाब में सैनिकों से मेल-मुलाकात करने लगे। वे जिस मकान में रहते थे उसमें किसी से भी भेंट न करते थे। दूसरों-से मिलने-जुलने के लिए दो-तीन मकान बिल्कुल अलग थे। सिपाहियों से वे ऐसे ही एक अलग मकान में मिला करते थे। इस समय के लाहौर के दो सैनिकों का जो हाल मैंने सुना है यह सदा स्मरण रखने योग्य है। एक का नाम लछमनसिंह था। दूसरा सिपाही मुसलमान था, उसका नाम मुझे याद नहीं। ये दोनों ही हवलदार थे। सिपाहियों पर लछमनसिंह का खासा प्रभाव था। इस रेजिमेंट के एक सिपाही से बाद में अण्डमान मे मेरी बातचीत हुई। उससे पता चला कि लछमनसिंह ने बहुत पहले से अपनी रेजिमेंट में एक छोटा-सा दल बना रखा था। वे बीच-बीच में अक्सर एकत्र होते थे। उस समय सिख धर्म-सम्बन्धी पुस्तकें पढ़ी जाती थीं और अनेक विषयों पर चर्चा इत्यादि होती थी। कई बार इसकी खबर पाकर रेजिमेंट के अंग्रेज हाकिम इसे रोकने का हुक्म दिया करते थे। इस प्रकार बीच-बीच में बन्द होकर भी यह कार्य छोटे रूप में कई वर्ष से लगातार होता चला आ रहा था। रेजिमेंट के सभी लोग लछमनसिंह को बड़ा धर्मात्मा और उन्नत चरित का पुरुष समझते थे। लछमनसिंह को फाँसी का हुक्म हो चुकने पर जब मुसलमान हवलदार
की जान यशन देने का लालच देकर सरकार की ओर ने कुछ गुप्त बातों की टोह लेने की कोशिश की गई और उससे कहा गया कि तुम एक काफ़िर के साथ-साथ फांसी पर चढ़ना कैसे पसन्द करोगे, तब उस वीर देशभक्त मुसलमान हवलदार ने बड़ा ही बढ़िया उत्तर दिया। उसने कहा—"अगर मैं लक्ष्मणसिंह के साथ-साथ फांसी पर टांगा जाऊं तो मुझे वहिशत मिले।" उसको भी फांसी हो गई।
विद्रोह का निदिष्ट दिन जितना ही समीप आने लगा उतना ही हम लोगों को खटका होने लगा कि 'क्या हम लोग पार पा जाएंगे? इतनी बड़ी जिम्मेदारी को क्या हम लोग ले सकेंगे?' विप्लव के लिए जैसी तैयारी करने की तरकीब हमें सूझ पड़ती थी उसमें तो हम लोगों ने कोई कसर रखी नहीं, किन्तु फिर भी उस बहुत जल्द आनेवाले दिन के विचार से ही शरीर थर्रा जाता था। पंजाब जाने से पहले दादा जी कई बार यही बात कह चुके थे।
असल में हम लोग यह चाहते थे कि एक दिन एकाएक—बिना किसी को अपनी इच्छा बतलाए—उत्तर भारत की छावनियों में तमाम अंग्रेजी सैनिकों पर, एक ही दिन और ठीक एक ही समय, एकदम हमला कर दिया जाय और उस रेल-पेल के वक़्त जो लोग हमारी दारुण में आ जाएं उन्हें कैद कर लिया जाए। विद्रोह रात के वक़्त शुरू किया जाय और उसी दम शहर के तार इत्यादि काटकर अंग्रेज यासष्टियरों तथा तगड़े पुरुषों को कैद में डाल दिया जाय और फिर राजकोश लूट-करके जेल से कैदी रिहा कर दिए जाएं। इसके पश्चात् उस शहर का इन्तजाम अपने चुने हुए किसी योग्य पुरुष को सौंपकर तमाम बसपाइयों का दल पंजाब में जाकर एकत्र हो। हम लोग यह न समझे बैठे थे कि गदर मचने पर अन्त तक अंग्रेजों के साथ सम्मुख युद्ध में हमारी विजय ही होती जायगी, किन्तु इसका हमें पक्का भरोसा था कि उल्लिखित रीति के अनुसार एक बार गदर मचते ही एक ऐसी अन्तर्राष्ट्रीय विचित्र दशा उपस्थित हो जाएगी कि यदि हम कम-से-कम वर्ष-भर तक इस युद्ध को ठीक ढंग पर जारी रख सके तो विदेशों के भिन्न-भिन्न राष्ट्रों के आपसी विद्वेष के बल से, और अंग्रेजों के शत्रुओं की सहायता से, देश को स्वाधीन कर सेना हमारे लिए, अत्यन्त कठिन होने पर भी, सम्भवत न होगा।
एक दिन पंजाब से यह समाचार लेकर कट रहा मो आए कि विप्लव का मुहूर्त पक्का कर लिया गया है। इसीम फरवरी का गदर मचा दिया जायगा। काम रात को ही आरम्भ होगा। यह सूचना मुझे इतवार को मिली थी। शबभर
में तीव्र आवेग से देह और मन न जाने कैसे भाव से कम्पित हो उठे। वह ऐसा विचित्र भाव था जिसका पहले कभी अनुभव नहीं हुआ था ( न ही उसे आनन्द कहा जा सकता है और न आशंका हो)। विप्लव का प्रारम्भ होने के लिए अब एक हफ्ते-भर की देर थी। अपने अन्यान्य स्थानों को भी विप्लव की तारीख की सूचना दे दी गई।
बहुत ही शीघ्र होनेवाले इस विप्लव की तैयारी में हम में से बहुतों के मन में एक अस्पष्ट अनिर्देश्य भय और सन्देह का भाव विद्यमान था, मानो हम किसी भी तरह विप्लव प्रारम्भ हो जाने का निस्सन्देह विश्वास न कर सकते थे। संकड़ों-हजारों वर्ष की दीनता और हीनता से, पराधीनता की हजारों तहों में लिपटे रहने से, आत्मशक्ति को हम यहाँ तक खो बैठे थे कि स्वाधीनता के पूर्ण आदर्श की कल्पना कर लेने और उस आदर्श को वास्तविक रूप देने की भरसक चेष्टा कर चुकने पर भी और इसकी उत्कट अभिलाषा रखते हुए भी, हम मानो यह विश्वास ही न कर सकते थे कि सचमुच विप्लव का झंडा खड़ा कर दिया जायगा। जन्मभर का दुखिया जिस प्रकार किसी भी तरह यह विश्वास नहीं कर पाता कि किसी दिन उसका भी नसीब जागेगा—उसे सुख मिलेगा—जिस प्रकार ऐसा व्यक्ति, जो सदा लापरवाही से दुतकारा गया है, जो बार-बार धोखा खा चुका है, वह आशा की कल्पना से मुग्ध होकर सारा जीवन भले बिता दे पर वह किसी तरह यह विश्वास नहीं कर पाता कि किसी दिन वह भी फिर किसी का प्रेमास्पद होगा, इसी तरह मैं भी भारत के भाग्योदय के सम्बन्ध में हताश हो चुका था।