> Facebook Archive | Right to Recall Party (national) | Mahaveer Kumawat Bhilwara JuryCourt | 2026-08-06

Mahaveer Kumawat Bhilwara JuryCourt

आप जब भी डेमो देते हैं तो एक साधारण कम पढ़ा लिखा मतदाता आपके द्वारा उपयोग में लिए गए शब्दों को समझ सके उस तरह से EVM डेमो देते समय बोलना चाहिए l
(1) जब भी आप डेमो शुरू करें हमेशा मतदाताओं को बताएं कि हमारी मशीन खाली है इसमें कोई छपी हुई पर्ची नहीं है l

(2) डेमो के दौरान उन्हें बताएं कि यह मशीन हमने खुद बनाई हुई है यह सरकारी मशीन नहीं है और इसमें जो प्रोग्राम डाला गया है वह राहुल मेहता जी ने लिखा है इसी प्रोग्राम को अगर सरकारी मशीन में भी डाला जाए तो वहां पर भी इसी प्रकार कागज की पर्ची बदलकर दिखाता है जैसा आपने यहां पर देखा है l

क्योंकि eci की मशीन में भी काला कांच लगाया गया है और उसमें भी लाइट सेंसर लगाए गए हैं l

जब भी आप EVM डेमो दे रहे हैं..

बिल्कुल साधारण शब्दों में बात करनी चाहिए ताकि कोई भी मतदाता उस वीडियो को देखकर समझ सकता है कि ईवीएम में मतदाता का नुकसान ज्यादा है और ballot पेपर में कम,

EVM में वोट चोरी होने की संभावना ज्यादा है और कम लोग चोरी कर सकते हैं l जबकि बलट पेपर में वोट चोरी होने की संभावना बहुत कम है और चोरी करने के लिए बहुत ज्यादा लोगों की जरूरत पड़ती है

अपने आप को EVM एक्सपर्ट, टेक्नोलॉजी का डिग्रीधारी की तरह बताने का प्रयास नहीं करें

उससे उन देखने वाले मतदाताओं को लगेगा कि यह evm डेमो तो हम भी दे सकते हैं और हमारे आसपास के मतदाताओं को इसके बारे में बता सकते हैं जितने ज्यादा लोग अपने हाथ से वोट देकर अपनी आंखों से पर्ची देखने के बाद बदली हुई कागज की पर्ची हाथ में लेकर देखेंगे उतना ही ज्यादा लोग ईवीएम हटाओ आंदोलन को ज्यादा तेजी से समर्थन करेंगे

आप जब भी डेमो देते हैं तो एक साधारण कम पढ़ा लिखा मतदाता आपके द्वारा उपयोग में लिए गए शब्दों को समझ सके उस तरह से EVM डेमो देते समय बोलना चाहिए l