Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

NBT Uttar Pradesh:

वैसे तो पुलिस की खाकी वर्दी को देखकर अपराधी थर-थर कांपते हैं। लेकिन, यूपी के जालौन में कुछ अलग नजारा देखने को मिला। यहां पर पुलिस पर हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एनसीआर के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि कोबरा टीम के सिपाही को घर के अंदर बंधक बनाकर करीब 20 मिनट तक लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जबकि दूसरा सिपाही अपनी जान बचाने के लिए मकान की छत से कूदकर भागा और अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, सिरसाकलार थाना क्षेत्र की पुलिस टीम एनसीआर के एक मामले में वांछित आरोपी मजीद खान को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। पुलिस जैसे ही आरोपी को पकड़ने लगी, तभी आरोपी मजीद खान, उसके भाई रफीक और सफीक समेत परिवार के अन्य लोगों ने पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

#jalaun