Rahul Tiwari Jury
(01) मैं राहुल तिवारी, 16 जून 2026 को मैने जंतर-मंतर के थाने में जाकर 28 जिन को जंतर-मंतर पर evm black glass डेमो प्रदर्शन करने के लिए मैंने DCP को परमिशन लेटर लिखकर दिया था।
.
(02) लेकिन 26 जून 2026 को जंतर मंतर थाने से एक पुलिस अधिकारी का कॉल आया और उन्होंने कहा कि सभी एप्लीकेशन देने वालों को दो दिन पहले मीटिंग में आना पड़ता है।
.
(03) और जब मैं 26 जून को मीटिंग में गया तो जंतर-मंतर के DCP एवं SHO ने मुझे धमकी भरे लफ्जों से कहा कि अगर तुम demo मशीन लेकर आओगे और अपने मशीन से डेमो दिखाओगे , तब तो तुम्हारा परमिशन हम पहले ही कैंसिल कर देंगे , अगर तुम demo मशीन नहीं लेकर आओगे तभी हम तुम्हें परमिशन दे सकते हैं।
.
(04) मैंने उन्हें कहा कि कृपया आप लिखित रूप में मुझे लिखकर दे दीजिए कि आप डेमो मशीन से demo दिखाने से मना कर रहे हैं।
.
(05) इतना सुनते हीं जंतर-मंतर के DCP एवं SHO साहब दोनों मुझसे नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि अब तुम्हारा परमिशन कैंसल कर देते हैं।
.
(06) फिर मैने उनसे बहुत रिक्वेस्ट किया कि चलिए ठीक है - हम बिना मशीन के प्रोटेस्ट कर लेंगे आप हमारा परमिशन कैंसल नहीं कीजिए।
.
(07) जैसा की आप सभी जानते हैं कि हम पिछले डेढ़ वर्षो से जंतर-मंतर पर हर दूसरे सप्ताह में evm black glass डेमो प्रदर्शन करते आए हैं।
.
(08) लेकिन अब, पुलिस अधिकारियों के ऊपर चुनाव आयोग का बहुत दबाव आने लगा है , मुझे उनकी बातों से ही महसूस हो गया था इसलिए वह हमें अपने डेमो मशीन से डेमो दिखाने से बिल्कुल मना कर रहे हैं , उन्हें भी अपनी नौकरी बचाना है वह भी हमारी मदद नहीं कर सकते हैं।
.
(09) लेकिन अब चुनाव आयोग को हमारे बढ़ते हुए मांग को देखते हुए डर सताने लगा है , उन्हें किसी भी हालत में evm को जिंदा रखना है और हमें किसी भी तरीके से भारत के 96 करोड़ मतदाताओं को evm black glass डेमो मशीन से डेमो दिखाकर — एक सॉफ्टवेयर प्रोग्रामेबल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की असली सच्चाई दिखाकर 'बैलट पेपर' से वोट करने का अधिकार वापस छीनना है
.
(10) मैं आप सभी evm विरोधी लोगों से निवेदन करता हूं कि आप सभी लोग हमारे मांग में — पूरे तन-मन-धन से सहयोग करें और अधिक से अधिक मतदाताओं को evm black glass डेमो दिखाकर उन्हें असली सच्चाई बताएं।
.
(11) हम भारत के किसी भी समस्या में अधिक कमी - तबतक नहीं ला सकते हैं , जबतक कि हमें ' बैलट पेपर ' से वोट देने का अधिकार नहीं मिल जाता है , इसलिए हमें बाकी देशों के नागरिकों की तरह - अपना अधिक से अधिक ऊर्जा ' बैलट पेपर ' को वापस लाने में लगाना चाहिए। 🙏
.
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़कर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने में हमारी मदद करें: https://chat.whatsapp.com/FAXe5ks1aMJ2eeSu5HFrZt?s=cl&p=a&mlu=0