> Facebook Archive | Right to Recall Party (national) | Vishal Sangwan Delhi | 2026-06-04

Vishal Sangwan Delhi

प्रस्तावित कानून सरकारी भूमि अवैध कब्जा वसूली किराया कानून
मेरा माना ये है कि दिल्ली में बहुत सारी सरकारी भूमि पर कब्जा है । ये कब्जा विभिन्न तरीकों से, विभिन्न प्रकार से और विभिन्न जगहों पर है। मेरा प्रस्तावित कानून है कि कि सरकारी अवैध कब्जा वालों से किराया वसूला जाए। प्रस्तावित कानून सरकारी भूमि अवैध कब्जा वसूली किराया कानून और दिल्ली के सभी नागरिकों में बराबर बांटा जाए। अवैध सरकारी भूमि से किराया कैसे वसूला जाएगा।

दिल्ली में बहुत सारी भूमि पर अवैध झुग्गी बस्ती, अवैध कॉलोनी, बाज़ार, पार्किंग, का कब्जा है।

इनसे किराया किस प्रकार वसूला जाएगा।

ये उसका तरीका है।

जैसे एक झुग्गी बस्ती ने सरकारी जमीन अवैध कब्जा कर रखा है, ये बस्ती पिछले 25 सालों से बसी है। तो उनसे पिछले 25 सालों तक का किराया वसूला जाएगा।

वो इस प्रकार होगा

दिल्ली में 1 गज भूमि की कीमत 1 लाख रुपए गज है ( ये सबसे कम कीमत है )

किसी झुग्गी 100 गज भूमि पर है।

तो इस भूमि की कीमत 1 करोड़ रुपए होगी।

पर 25 साल पहले ये क़ीमत नहीं थी। तो प्रश्न है कि किस क़ीमत के आधार से किराया वसूला जाएगा।

उसका उतार सोने के दाम से किराया वसूला जाएगा।

2026 में 10 ग्राम सोने की कीमत 150000 ( डेढ़ लाख रुपए )

हैं।

आज से 25 साल पहले 2001 में 10 ग्राम सोने की कीमत 4300 रुपए थीं।

तो एक साल में 12 महीने होते हैं। 1 ग्राम सोने की कीमत से 1 महीने का किराया वसूला जाएगा। हर साल सोने की कीमत में बदलाव आया है, तो किराया की रकम में भी बदलाव आएगा।

उदाहरण

साल - सोने की कीमत - किराया वसूली तरीका

2001 - 4300( 10 ग्राम )- 430 ( 1 ग्राम सोने की कीमत)x 12 ( महीने ) = 5160

2002 - 5000 - 500 x 12 = 6000

2003 - 5600 - 560 x 12 = 6720

2004 - 5850 - 585 x 12 = 7020

2005 - 7000 - 700 x 12 = 8400

2006 - 8500 - 850 x 12 = 10200

2007 - 10800 - 1080 x 12 = 12960

2008 - 12500 - 1250 x 12 = 15000

2009 - 14500 - 1450 x 12 = 17400

2010 - 18500 - 1850 x 12 = 22200

2011 - 26400 - 2640 x 12 = 31680

2012 - 31050 - 3105 x 12 = 37260

2013 - 29600 - 2960 x 12 = 35520

2014 - 28000 - 2800 x 12 = 33600

2015 - 26350 - 2635 x 12 = 31260

2016 - 28700 - 2870 x 12 = 34400

2017 - 29700 - 2970 x 12 = 35640

2018 - 31450 - 3145 x 12 = 37740

2019 - 35250 - 3525 x 12 = 42300

2020 - 48650 - 4865 x 12 = 58380

2021 - 48700 - 4870 x 12 = 58440

2022 - 52700 - 5270 x 12 = 63240

2023 - 65350 - 6535 x 12 = 78240

2024 - 77900 - 7790 x 12 = 93480

2025 - 110000 - 11000 x 12 = 132000

2026 - 150000 - 15000 x 12 = 180000

कुल 10,93,940 रुपए वसूला जाएगा 25 सालों ( 2001 से 2026 तक ) का किराया

अगर 100 गज से कम और 50 गज से ज्यादा तक कब्जा है तो 0.5 ग्राम सोने की कीमत से किराया वसूला जाएगा।

अगर 50 गज से कम और 25 गज से ज्यादा तक कब्जा है तो 0.25 ग्राम सोने की कीमत से किराया वसूला जाएगा।

इस तरह दिल्ली की हज़ारों एकड़ सरकारी भूमि से किराया वसूला जाएगा और कब्ज़ा हटाया जाएगा।

यही किराया उन नेताओं और सरकारी अधिकारियों से भी वसूला जाएगा जिन्हों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करवाया है और सरकारी भूमि का दुरुपयोग किया है।

ये किराया दिल्ली के सभी नागरिकों में बराबर बांटा जाएगा।

विशाल सांगवान

https://www.facebook.com/share/p/1BXniePr46/