Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

News Diggy:

पहली बार दो ह्यूमनॉइड रोबोट को यूक्रेन की युद्ध सीमा (फ्रंटलाइन) पर तैनात किया गया. फ्रंटलाइन पर तैनात किए गए ये रोबोट बेहद सक्षम है. मौजूदा स्थिति से यह साफ हो रहा है कि रोबोट आर्मी के दौर में यूक्रेन आगे निकल रहा है.

हॉलीवुड की कई फिल्मों में आपने रोबोट की लड़ाई के खूब नजारे देखे होंगे. भारत में भी कृष 3.0, रावन, रोबोट, 2.0 जैसी कई रोबोटिक्स फिल्में हैं, जिसमें इंसानी शक्ल-सूरत में रोबोट जबरदस्त एक्शन करते नजर आए. फिल्मों में दिखने वाले रोबोट के एक्शन अब दो देशों की जंग के मैदान में भी दिखने लगे हैं. अभी कुछ महीने पहले ही रूस-यूक्रेन जंग से रोबोट आर्मी के कुछ वीडियो सामने आए. एक वीडियो में रूसी सैनिकों को यूक्रेन के एक हथियारबंद रोबोट के सामने सरेंडर करते तक देखा गया. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी इसकी पुष्टि की.

13 अप्रैल को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में रोबोट आर्मी को मिली एक बड़ी सफलता के बारे में बताया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की रोबोट आर्मी के सामने सरेंडर किया है. अब पहली बार दो ह्यूमनॉइड रोबोट को यूक्रेन की युद्ध सीमा (फ्रंटलाइन) पर तैनात किया गया. फ्रंटलाइन पर तैनात किए गए ये रोबोट बेहद सक्षम है. मौजूदा स्थिति से यह साफ हो रहा है कि रोबोट आर्मी के दौर में यूक्रेन आगे निकल रहा है.

#humanoid #robots #phantom #ukraine #newsdiggy