> Facebook Archive | Right to Recall Party (national) | Rakesh Suri Ghaziabad UpActivist | 2026-04-21

Rakesh Suri Ghaziabad UpActivist

EVM VVPAT Black glass हटाने के आंदोलन को बढ़ाने के लिए रिकॉलिस्ट को एक नया कदम उठाने के बारे में सोचना चाहिए।
हमें Demo दिखाने के बाद दर्शक मतदाता को यह बात बारीकी से समझाने का प्रयास करना चाहिए कि सरकारी EVM VVPAT मशीन में VVPAT की पर्ची प्रिंट होते और कटते हुए नही दिखती इसलिए VVPAT में लगा कला शीशा हटना चाहिए । यदि मतदाता को हम रिकॉलिस्ट की बात पर विश्वास नहीं है तो वह चुनाव आयोग से बोले कि मतदाता किसी भी दिन जाकर सरकारी EVM VVPAT demo देख सके इसके लिए चुनाव आयोग को प्रत्येक voter registration center में EVM VVPAT रखें।

ऐसा करने से राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग को EVM VVPAT मशीन का शीशा पारदर्शी करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। चुनाव के समय मतदाता इन विषय पर ध्यान नहीं दे पाता है कि बटन दबाने के बाद पर्ची प्रिंट होते हुए दिखी या सीधे लाइट ON होने के बाद पर्ची दिखी। यदि मतदाता अभी से इन बारीकी विषयों को पहले से सरकारी कार्यालय जाकर सरकारी डेमो देख लेता है तो वह हमारे डेमो पर विश्वास भी करेगा और चुनाव आयोग पर जन दबाव भी बढ़ेगा।

हम रिकॉलिस्ट को प्रत्येक VRC/Voter Center पर सरकारी EVM VVPAT Demo किसी भी दिन नागरिक।देख सके इसकी मांग पोस्ट कार्ड भेजकर करनी चाहिए जैसा अभियान चलाना चाहिए।

राकेश सूरी

गाजियाबाद जिला