> Facebook Archive | Right to Recall Party (national) | Rahul Tiwari Jury | 2026-04-11

Rahul Tiwari Jury

कई Recallists को लगता है, की लोग उनकी बात नहीं समझ रहें हैं लोग बिकाऊ BJP CONG जैसी पार्टियों के अंधभक्त हैं, या बहुत सारे लोग बेकार की जागरूकतावादी बल्हारावादी या नकली स्वदेशीवादी या नकली क्लाइमेटचेंजवादी या वेदांतवादिओं के चंगुल में फंसे हैं।
.
इस पर मुझे जो पिछले 5 वर्षों में अनुभव हुआ है वह अनुभव यह है की वर्तमान में देश के युवा मूर्खों की तरह केवल और केवल भीड़ को पसंद करते हैं और कर रहे हैं मतलब किसी बिकाऊ टाइमपास बेकार आदमी की वीडियो पर महज कुछ हजार या कुछ लाख व्यूज आ जाते हैं तो युवा उससे चिपक जाते हैं। और ऐसा केवल इसलिए होता है क्योंकि एल्गोरिथम चाहता है कि लोग बेकार के मुद्दों में उलझे रहें।

या बहुत सारे लोग यह देखते हैं कि कोई नामी आदमी जहां कार्यक्रम किया है वहां इतनी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे इसीलिए वह नामी आदमी की बातें सही होंगी! उससे चिपक जाते हैं।

या वर्तमान के बहुत सारे मूर्ख युवा किसी जागरूकता वाली बेकार के आंदोलन में शामिल हुए लड़कियों की संख्या देखकर अधिक संख्या में शामिल होने लग जाते हैं - मुझे शक है कि वेदांतवादियों में भी यही हो रहा है!!
.

मतलब मेरा ऐसा मानना है कि हमें जल्द से जल्द ऐसे एक हजार में एक आदमी को अपने साथ जोड़ना पड़ेगा जो आदमी को अगर बार-बार हम समझाएं तो वह हमारी बात जल्दी समझ सकता है और ऐसे लोग प्रति 1000 में एक व्यक्ति वर्तमान में आपको बहुत आसानी से मिल जाएंगे।
.

मेरा अनुभव है कि अगर हम लगातार हर एक महीने केवल 4 घंटे का समय निकालकर अपने द्वारा मांग किए जा रहे कानूनों का प्रचार करेंगे, तो वह एक हजार में एक आदमी हर महीने आपको मिलना शुरू हो जाएगा।

अगर 1 वर्ष में आपको ऐसे 12 लोग भी मिल गए तो अगले वर्ष आपको मूर्ख जनता को भीड़ दिखाने का अवसर मिल जाएगा मूर्ख जनता देखेगी कि हां इस व्यक्ति के आंदोलन में भिड़ इकट्ठा हो गई है और वह मूर्ख जनता अपने आप को सुपीरियर बनाते हुए आपके आंदोलन में शामिल होने लग जाएगी।

आपके द्वारा मांग किए जा रहे हैं कानूनों को अच्छे ढंग से समझकर आपके आंदोलन को अपना आंदोलन समझकर उसे बहुत तेजी से आगे बढ़ाने के लिए अपने तन मन धन से जुड़कर कानूनों का प्रचार करना शुरू कर देगी।
.

इस तरह लगातार काम पूरे भारत में कहीं भी नहीं हो रहा है जिससे की एक विकेंद्रित आंदोलन को संतुष्टि पूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाए, जब यह कार्य हर महीने किसी जिले में शुरू हो जाएगा तो वहां के बढ़ते हुए कार्यों को देखकर पूरे भारत के कार्यकर्ता उस क्रिया को अपनाने लगेंगे।
.

वर्तमान में हमारे आंदोलन से जुड़े हुए लोग केवल फालतू की बातें करते हैं और उन्हीं बातों में उलझे रहते हैं यह लोग पूरी जिंदगी रोते गाते मर जाएंगे लेकिन एक बार भी अपना सड़ा हुआ तरीका नहीं बदलेंगे।

मैं ऐसे लोगों से निवेदन करता हूं कि वह एक बार तरीके को बदलकर कार्य करें और लगातार हर महीने कार्य करें तो हमारा आंदोलन तेजी से आगे बढ़ने लग जाएगा और इसमें समय भी केवल महीने में चार घंटा लगेगा।
.

कृपया ध्यान दीजिए जिनके पास डेमो मशीन नहीं है और किसी कारणवश उनके पास रुपए इकट्ठे नहीं हो रहे हैं कि वह डेमो मशीन ले पाएं तो वह आराम से मेरे द्वारा बताए गए तरीकों से हर महीने 4 घंटे का समय देकर आंदोलन को आगे बढ़ना शुरू कर सकते हैं।

आपके द्वारा किए गए कार्यों को ही देखकर बहुत सारे हमारे कार्यकर्ता स्वयं ही आपको एक डेमो मशीन बनवाकर दे देंगे।
------------

मैं जो तरीका सभी को बताता हूं वह तरीका है:

आप कोई ऐसा क्षेत्र चुनो जहां पर हर महीने आपको उपलब्ध होकर प्रचार करना आसान हो।

आपको उस क्षेत्र में कोई ऐसी जगह प्रचार करना शुरू करना है जिस जगह पर लोग थोड़ा रिलैक्स मूड में रहते हों ऐसा जगह कोई पार्क या पब्लिक प्लेस हो सकता है। गांव में भी ऐसे बहुत सारे जगह होते हैं जहां पर लोग रिलैक्स मूड में रहकर थोड़ा समय बिताते हैं।

प्रचार करने के लिए आपके पास A4 साइज के पंपलेट होने चाहिए। अगर आप अकेले हैं तो इतना काफी हैं। अगर आपके पास एक से अधिक लोग हैं तो आप एक छोटे मेगा फोन वाले माइक/स्पीकर का उपयोग कर सकते हैं।

इस तरह प्रचार करने से 100 व्यक्तियों को अगर आप पैंफलेट देते हैं तो उसमें से 20 लोग आपको अपना फोन नंबर देंगे उन सभी फोन नंबर को गूगल शीट में जोड़कर रखना है और उन सभी फोन नंबर को अपने राज्य के व्हाट्सएप ग्रुप में भी जोड़कर रखना है।

इन 20 लोगों में से एक लोग जरूर आपके व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ जाएंगे लेकिन 20 के 20 लोग आपके गूगल शीट में जरूर रहेंगे जिन्हें आप हर महीने पोस्टकार्ड भेजने के लिए चुने गए पोस्ट ऑफिस पर बुलाकर पोस्टकार्ड भिजवा सकते हैं।
.

अगर आप लोगों को सोशल मीडिया का उपयोग करने आता है, तो आप सबसे पहले अपने फेसबुक id को ऐड के लिए डॉक्यूमेंट वेरीफाई करें, जब आपका आईडी ऐड के लिए वेरीफाई हो जाए तब आप अपने फेसबुक से ऐड लगाकर भी बहुत सारे लोगों को अपने आंदोलन में जोड़ सकते हैं।

इसके लिए आपको एक अच्छा वीडियो बनाना होगा या एक बढ़िया पोस्टर बनाकर फेसबुक पर ऐड लगाना होगा, ऐड से जितने भी लीड आएगी उस लीड पर कॉलिंग करके उन्हें अपने कानूनों की जानकारी देकर उन्हें अपने गूगल शीट एवं व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ना होगा।
.

इसी तरीके से अपना आंदोलन आगे बढ़ेगा बाकी इस पोस्ट को और बड़े विस्तार से आगे लिखा जाएगा अभी के लिए इतना हीं।।