Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate

NBT Uttar Pradesh:

नेपाल सरकार क्या हिमालय में स्थित यूरेनियम का बड़ा भंडार अमेरिका को सौंपने जा रही है? इस बात की अटकल उस वक्त और बढ़ गई है जब अमेरिका के विदेश राज्य मंत्री समीर पॉल कपूर अचानक नेपाल का दौरा कर रहे हैं। खास बात ये है कि उनका ये दौरा सिर्फ और सिर्फ नेपाल का होगा जबकि अभी तक कोई भी अमेरिकी अधिकारी सिर्फ नेपाल का दौरा नहीं करता था। वो नेपाल के साथ बांग्लादेश और श्रीलंका का भी दौरा करता था।

दावे के मुताबिक लो मन्थांग, अपर मुस्तांग में 30 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को "मुस्तांग स्पेशल जोन" घोषित करने की तैयारी चल रही है। ताकि "पैक्स सिलिका" गठबंधन के तहत अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को यूरेनियम प्रोसेसिंग के लिए विशेष अधिकार दिए जा सकें। हालांकि नेपाल की पूर्व प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और वित्त मंत्री रामेश्वर खनाल ने इस समझौते से इनकार किया था लेकिन कुछ गोपनीय दस्तावेजों से पता चलता है कि मार्च 2026 में MCC प्रोजेक्ट की ऊर्जा को नए AI डेटा केंद्रों से जोड़ने और डेटा संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। वहीं नेपाल में यूरेनियम के अन्य संभावित स्थलों में मकवानपुर और सिंधुली शामिल हैं।

#nepalnews #nepal #balenshah