> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2025-10-27

Pawan Jury BhilwaraRj

बिहार चुनाव के प्रत्याशियों को पत्रकारों / नागरिको वगैरह से संवाद करने के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओ पर ध्यान देना चाहिए:
.
(1) हम जिला पुलिस प्रमुख, जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख़्यमंत्री जैसे ताकतवर पदों को वोट वापसी पासबुक के दायरे में लाना चाहते है। (विधायक, सांसद, जैसे शक्तिविहीन पदों का क्रम बाद में रखें, या बेहतर है कि पूछे जाने पर ही इसका जिक्र करें)
.
(2) ड्राफ्ट को मौखिक रूप से समझाने का प्रयास न करें। यदि सामने वाले व्यक्ति ने क़ानून ड्राफ्ट नहीं पढ़ा है तो उसे ड्राफ्ट मौखिक रूप से समझाना एक जटिल प्रक्रिया है, और ज्यादातर सम्भावना है कि, या तो आप ड्राफ्ट को गलत तरीके से एक्सप्लेन कर देंगे या फिर सामने वाला व्यक्ति गलत मतलब समझ जाएगा।
.
(4) यदि आपसे ड्राफ्ट की प्रक्रिया समझाने के लिए कहा जाता है तो सबसे सरल ड्राफ्ट जैसे वोट वापसी स्वास्थ्य मंत्री, वोट वापसी चिकित्सा अधिकारी आदि का सार एक्सप्लेन करें। जटिल ड्राफ्ट जैसे विधायक, सांसद, सरपंच आदि की प्रक्रिया मौखिक रूप से न समझाएं।
.
(5) मेरा सभी प्रत्याशियों से आग्रह है कि, वोट वापसी स्वास्थ्य मंत्री या वोट वापसी मुख्यमंत्री या वोट वापसी चिकित्सा मंत्री कानून का समरी ड्राफ्ट पढ़ लें। समरी ड्राफ्ट सिर्फ 1 पेज का है। इसे पढ़ने से आप वोट वापसी क़ानून की प्रक्रिया को आसानी से समझ एवं बता सकेंगे।
.
(6) हम आइडेंटिटी पॉलिटिक्स में नहीं है, अत: आइडेंटिटी के आधार पर किसी वर्ग को सम्बोधित या तुष्ट करने का आशय प्रकट करने वाला वक्तव्य न दें।
.
----------------