> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2025-09-08

Pawan Jury BhilwaraRj

Navbharat Times Online:

इंदिरापुरम के न्याय खंड स्थित आम्रपाली विलेज अपार्टमेंट्स में मंगलवार शाम एक स्ट्रे डॉग ने मेड को काट लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आया कि सोसायटी की ही निवासी एक महिला अपने बेटे के साथ लिफ्ट में एक स्ट्रे डॉग के साथ ऊपर की मंजिल पर जा रही थी। तभी लिफ्ट की लॉबी में स्ट्रे डॉग ने लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही मेड को काट लिया। इसके बाद भी रेजिडेंट कुत्ते को लेकर लिफ्ट से अपने फ्लैट में चले गए।