Pawan Jury BhilwaraRj
भीलवाड़ा में बिजली कम्पनी सिक्योर ने उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि वसूलने के लिए डिमांड राशि के नोटिस फिर से भेजना शुरू कर दिए है।
.
पिछले साल भी कम्पनी ने डिमांड नोटिस भेजे थे। मुख्य धारा की पार्टियों (बीजेपी एवं कांग्रेस) ने उस समय डिमांड नोटिस का समर्थन किया था। किन्तु नागरिको द्वारा विधायक महोदय को भेजे गए खुले निर्देश पत्रों के कारण बीजेपी एवं कांग्रेस के नेताओ पर दबाव बना और जनदबाव के कारण प्रशासन को अपना फैसला स्थगित करना पड़ा था।
.
उल्लेखनीय है कि, जब पिछली बार प्रशासन ने नोटिस स्थगित किये थे तब हमने कहा था कि यह नोटिस फिर से आएंगे, क्योंकि बीजेपी एवं कांग्रेस के स्थानीय नेताओ ने नोटिस रद्द करने की मांग को हाइजेक करके इसे "स्थगित" करने की तरफ मोड़ दिया था।
.
और अभी जब फिर से नोटिस आने शुर हुए तो बीजेपी-कांग्रेस के नेता पूर्ववत खामोश बने हुए है, ताकि नागरिक चुपचाप डिमांड नोटिस के रूप में वसूली जा रही अतिरिक्त राशि जमा करवा दे।
.
यदि आप भीलवाड़ा शहर के निवासी है, और अतिरिक्त राशि वसूलने के लिए भेजे गए ये नोटिस रद्द कराना चाहते है तो विधायक महोदय को एक खुला पत्र (पोस्टकार्ड) भेजे जिसमें उन्हें निम्नलिखित निर्देश दें, और अपने पोस्टकार्ड का फोटो वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करें।
.
---------
.
"विधायक महोदय,
(1) सिक्योर का ठेका रद्द करें
(2) डिमांड नोटिस रद्द करें।
.
---------
.
अपने वार्ड के पार्षदों, एवं पार्षद उम्मदीवारों से भी कहें कि, वे विधायक महोदय को इस बारे में "खुला" निर्देश पत्र भेजें एवं इसे सार्वजनिक करें।
.
#ExpelSecure #CancelDemandNotice
.
यदि ज्यादा से ज्यादा नागरिक विधायक महोदय एवं बीजेपी-कांग्रेस के नेताओ को सार्वजनिक रूप से इसे रद्द करने के लिए कहेंगे तो डिमांड नोटिस रद्द हो सकते है।
.
=========