> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2025-04-13

Pawan Jury BhilwaraRj

हम रिकालिस्ट्स सभी 95 करोड़ भारतीय मतदाताओं के "कॉमन नॉलेज" में निम्नलिखित वाक्य जोड़ना चाहते है:
.
(1) अमेरिका में 75% से अधिक न्यायाधीश सीधे नागरिकों द्वारा चुने जाते हैं। और इनमें से अधिकांश पर वोट वापसी प्रक्रियाएं है। (सरल भाषा में कहें तो नागरिक जजों को किसी भी समय लात मारकर नौकरी से निकाल सकते है।)
.
(2) अमेरिका के 90% से अधिक जिला पुलिस प्रमुख उर्फ मतदाताओं द्वारा चुने जाते हैं, और वोट वापसी के अधीन होने के कारण इन्हें भी नागरिक किसी भी दिन नौकरी से निकाल सकते है।
.
(3) संयुक्त राज्य अमेरिका में 90% से अधिक जिला लोक अभियोजक सीधे मतदाताओं द्वारा चुने जाते है, और इनमें से अधिकांश भी वोट वापसी की प्रक्रिया के अधीन है।
.
(4) अमेरिका में अधिकतर राज्यों में मुकदमों को सुनने एवं दंड देने की शक्ति नागरिक समूह यानी जूरी के पास है, जजों के पास नहीं।
.
इन वाक्यों को भारतीयों की कॉमन नॉलेज में जोड़ना इसीलिए मुश्किल हो गया है, क्योंकि पेड मीडिया के प्रायोजक उपरोक्त वाक्यों को भारतीयों की नॉलेज में भी नहीं आने देना चाहते, कॉमन नॉलेज तो दूर की बात है। और पेड मीडिया के प्रायोजक इन सूचनाओं को छिपाए रखने के लिए काफी पैसा बहाते है।
.
-----------