Pawan Jury BhilwaraRj
पेड मीडिया राजनैतिक विमर्श को पटरी से उतारकर रखने के लिए अस्पष्ट (Vague) एवं अनेकार्थी शब्दों का इस्तेमाल करता है। उन्होंने अस्पष्ट एवं कई अर्थो वाले शब्दों से पुस्तकों एवं अखबारों को पाट रखा है। बार बार पढ़ते-सुनते रहने से ये शब्द अब लोगो के जबान/ अवचेतन पर कब्ज़ा कर चुके है।
.
पेड मीडिया के नेरेटिव का शिकार होने से बचने के लिए अस्पष्ट एवं अनेकार्थी शब्दों का इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए। निचे पेड मिडिया द्वारा गढ़े गए कुछ शब्द और इनके प्रतिस्थापक शब्द दिए गए है।
.
(1) 'सच' की जगह 'तथ्य' (Fact) शब्द का इस्तेमाल करें। और "सत्य" शब्द का इस्तेमाल तो किसी भी स्थिति में करने से बचना चाहिए। (सत्य शब्द का इस्तेमाल अमूमन फ्रॉड लोग ही करते है।)
.
(2) 'लोकतंत्र' की जगह 'वोटिंग' शब्द का इस्तेमाल करे। उदाहरण के लिए - भारत एक लोकतान्त्रिक देश है, की जगह भारत में वोट देने का क़ानून है आदि कहे। लोकतंत्र खतरे में है की जगह वोट का कानून खतरे में है आदि कहे। क्योंकि लोकतंत्र के नाम पर भारत में जो भी है वह वोट का क़ानून ही है। मतलब, जब तक वोट का क़ानून चालू है, तब तक लोकतंत्र कभी खतरे में नहीं आता।
.
(3) संविधान का अर्थ करते समय 'संविधान' की जगह 'सुप्रीम कोर्ट जज' शब्द का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए, संविधान के अनुसार... की जगह सुप्रीम कोर्ट जज के अनुसार.... कहे।
.
(4) 'कठोर क़ानून'' की जगह अन्यायपूर्ण क़ानून / न्यायपूर्ण क़ानून टर्म का इस्तेमाल करें।
.
(5) 'मुद्दा उठाना' की जगह 'माँग करना' टर्म का प्रयोग करें। असल में मुद्दा जनता में उठाया जाता है, और मांग सरकार से की जाती है। यह बहुत बड़ा सर्कस है। भारत में लाखों यु ट्यूबर/ ब्लोगर, लेखक आदि रोज "मुद्दे उठाने" का धंधा करते है, लेकिन मांग कभी नहीं करते। क्योंकि व्यू काउंट जनता देती है, सरकार नहीं। तो मुद्दा उठाना एक प्रकार का व्यू काउंट या पाठक वर्ग या लोगो को अपने साथ जोड़ने एवं जोड़े रखने का कारोबार है।
.
(6) 'वैक्सीनेशन' की जगह 'बाध्यकारी वैक्सीनेशन' शब्ब्द का इस्तेमाल करे।
.
(7) जहाँ आवश्यक हो वहां 'कोरोना' की जगह 'लॉकडाउन' शब्द का इस्तेमाल करे। उदाहरण के लिए, कोरोना के कारण धंधे चौपट हो गए या कोरोना की वजह से अमुक बदलाव आ गया कहने की जगह, लॉकडाउन के कारण धंधे चौपट हो गए या अमुक बदलाव आ गया कहें।
.
(8) व्यवस्था (System) की जगह क़ानून शब्द का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए भारत का ट्रेफिक सिस्टम ख़राब है की जगह, भारत में ट्रेफिक के क़ानून खराब है कहें।
.
अपूर्ण ; इस सूची में आगे और भी शब्द जोड़े जायेंगे।
.
---------------------