Pawan Jury BhilwaraRj
Tarun Gochar:
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई. पहले दिन गुरूवार को 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया. इसमें राइट टू रिकॉल पार्टी के 6 प्रत्याशियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज किया है.
पहले दिन शुक्रवार को राइट टू रिकॉल पार्टी नामांकन में सबसे आगे रही. इस पार्टी के 6 उम्मीदवारों ने दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया.पार्टी के 6 उम्मीदवारों ने किया नामांकन : इन उम्मीदवारों में
1. लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से अनिमा ओझा ने नामांकन किया.
2. राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से विशाल सांगवान,
3. अंबेडकर नगर विधानसभा से ग़ुलशन भारती,
4. महरौली विधानसभा से शारदा सिंह,
5. मुंडका विधानसभा से संजय कुमार यादव और
6. मोती नगर विधानसभा से गौरव बोथरा ने अपना नामांकन दाखिल किया है.
जानिए कौन है राइट टू रिकॉल पार्टी:राइट टू रिकॉल पार्टी से लक्ष्मी नगर विधानसभा से नामांकन करने वाली उम्मीदवार अनिमा ओझा ने बताया कि राइट टू रिकॉल पार्टी वर्ष 2019 में इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया में रजिस्टर्ड हुई. पार्टी के उम्मीदवार देश के अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भी खड़े होते हैं. इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 50 उम्मीदवारों को खड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन अनिमा का कहना है कि यह आंकड़ा करीब 40 तक पहुंच पाएगा. उन्होंने बताया कि पार्टी की तरफ से देश की उन्नति के लिए 30 कानून ड्राफ्ट तैयार किए गए हैं. यदि इन कानून को लागू किया जाता है तो देश की तरक्की होगी. इन कानून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विधानसभा चुनाव में एक उम्मीदवार के तौर पर इस पार्टी के नेता जाएंगे. सरकार किसी भी पार्टी की बने लेकिन हमारा उद्देश्य इन कानून से जनता को अवगत कराना है.
<https://www.etvbharat.com/amp/hi/!state/delhi-assembly-election-2025-nine-candidates-filed-nomination-on-first-day-delhi-news-dls25011005761?fbclid=IwY2xjawHuNrFleHRuA2FlbQIxMQABHaHlyqrTvyKoOZ4hMb6GVgQBmIiOtRsSRNL5L3f8AW1PW5_by6t9u4kF_g_aem_gPV-fZoG34Xu4B20Yfemgw#amp_tf=From%20%251%24s&aoh=17365294014113&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com>