Rahul Mehta Gandhinagar LsCandidate
Vishal Sangwan Delhi:
AC 27 - Rajouri Garden
#DelhiElection2025
#RightToRecall
#JuryCourt
#right_to_recall_party
मेरा नाम विशाल सांगवान है और मैं राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से Right to Recall पार्टी का प्रत्याशी हूँ।
जैसा कि आप लोग जानते होंगे, हमारी दिल्ली पूरे भारत में "Crime Capital" के नाम से बदनाम है। चारों ओर हवा में ज़हरीली है, इतना प्रदूषण है। यमुना जैसी पवित्र नदी को इस व्यवस्था ने नाला बना दिया है। जगह-जगह कूड़ा-कचरा है, सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। सड़के अधिकारी तोड़ तो देते हैं, पर उन्हें वापस बनाने का काम महीनों बाद पूरा होता है। दिल्ली की करीब 30% आबादी झुग्गियों में रहने को मजबूर है, इतना महंगा ज़मीन और घरों का किराया हो गया है।
मैं आप लोगों को डराना नहीं चाहता, इन सभी परेशानियों का स्थायी समाधान है हमारे पास। पर भारत की सभी पार्टियां आपसे इन समाधानों की बात छिपाना चाहती हैं। ये पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप तो लगाती हैं और दुनिया भर का ड्रामा करती हैं, पर दिल्ली की परेशानियों का कोई स्थायी समाधान नहीं लातीं।
Right to Recall पार्टी भारत की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने `दिल्ली शहर की समस्त परेशानियों के लिए कानून प्रस्तावित किए हैं, और उन कानूनों के प्रचार के लिए वह कार्य करती है।
हमारी पार्टी कुल मिलाकर कुछ 30 से ज़्यादा कानून प्रस्तावित किए हैं, जिससे भारत में सही मायने में व्यवस्था परिवर्तन हो सकता है और देश की सभी परेशानियों जैसे बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी आदि का स्थायी समाधान हो सकता है।
इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है Votevapsi Mukhyamantri । चुनाव जीतने के बाद कोई गारंटी नहीं है कि आपका मुख्यमंत्री आपके हिसाब से काम करेगा, सही निर्णय लेगा और आपकी परेशानियों का समाधान करेगा। हम दिल्ली शहर में Votevapsi Mukhyamantri लागू करेंगे, यानी Right to Recall CM। आप कभी भी 5 साल में मुख्यमंत्री को बदल सकेंगे। पद से निष्कासन के डर से, मुख्यमंत्री दिल्ली के सभी काम जैसे यमुना की सफाई, पानी, बिजली, सरकारी स्कूल, अस्पताल की व्यवस्था ईमानदारी से करेगा।
दिल्ली में Votevapsi Mayor भी लागू होगा। फिर मेयर दिल्ली की सड़कों का रख-रखाव, दिल्ली में पार्क, MCD स्कूल और सफाई की व्यवस्था को सुधारना , इन सभी कामों को मेयर ईमानदारी से करेगा।
हम Votevapsi Jila Police Adhikari कानून लागू करेंगे जिससे दिल्ली में अपराध कम होगा। अगर दिल्ली में चोरी, मर्डर, गुंडागर्दी पर पुलिस काबू नहीं लगाएगी, तो लोग जिला के पुलिस अधिकारी को बदल सकेंगे। तभी हमारा शहर इतना सुरक्षित बनेगा कि आदमी रात के 2 बजे भी बिना किसी डर के सड़कों पर घूम सके।
हमारा एक बहुत महत्वपूर्ण प्रस्तावित कानून है Sarkari Jameen Kiraya Bantwara (SaJaKiBe) - दिल्ली की जितनी भी खाली और अनुपयोगी ज़मीन है, सरकार उसे किराए पर सस्ते मकान और दुकानें लगाने के लिए देगी। इन मकानों और दुकानों से जो किराया आएगा, वह दिल्ली की जनता में बराबर बांटा जाएगा। और जब मकानों और ज़मीन की आपूर्ति मार्केट में बढ़ेगी, उससे घर और फ्लैट के रेट कम होंगे। किसी भी व्यक्ति को झुग्गी-झोपड़ी में रहने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
`इसी तरह और भी कानून हैं, जैसे Votevapsi Jila Shiksha Adhikari सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए, Votevapsi Jila Swasthya Adhikari दिल्ली के अस्पतालों के सुधार के लिए, और इत्यादि।
सबसे बड़ी मांग हमारी है EVM-VVPAT का काला कांच हटाना। EVM के काले कांच का इस्तेमाल करके हमारे हिसाब से वोटिंग प्रणाली में धांधली की आशंका है। और हमारी मांग है कि EVM का काला कांच हटाया जाए और पोलिंग बूथ में बैलट पेपर का भी ऑप्शन दिया जाए।
तो इन ही मांगों के साथ दिल्ली में हमारी पार्टी के 21 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। अगर बड़ी पार्टियों को हटाए तो हमारे दिल्ली में सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स खड़े हैं। हमारा मकसद है आप लोगों तक ये महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी पहुंचाना, जिससे दिल्ली सही मायने में किसी भी बड़े शहर, चाहे पेरिस हो या न्यू यॉर्क, उससे भी बेहतर बन सके। हम 21 कैंडिडेट्स सरकार में आए तो जनहित के कानून दिल्ली में लागू करेंगे।
आप मुझे राजौरी गार्डन विधानसभा से चुनकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। EVM नंबर 8 और चुनाव चिन्ह Pressure Cooker।
Pressure Cooker मतलब नेताओं पर “Pressure” – यानी Votevapsi Adhikaar
जय हिंद, जय भारत, वन्दे मातरम्।