> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2024-04-16

Pawan Jury BhilwaraRj

केंचुआ=केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा काले कांच के मुद्दे को हाशियें पर धकेलने की कोशिश :
.
चुनाव आयोग ने मेरे वीडियो का चित्र पोस्ट करते हुए अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा है कि – इस व्यक्ति का दावा फेक है, क्योंकि डेमो में इस्तेमाल की गयी मशीन चुनाव आयोग की नहीं है !!
.
चुनाव आयोग के ट्विट का लिंक - <https://x.com/ECISVEEP/status/1779066701587661262?t=a301H0pQ9p_qVoVHgc--lQ&s=09>;
.
मेरी प्रतिक्रिया : हमने कभी भी नहीं कहा कि यह चुनाव आयोग की मशीन है, और न ही हमने इस मशीन का डिजाइन इस तरह से बनाया है कि दर्शक को ऐसा भ्रम हो कि यह चुनाव आयोग की मशीन है। हमने अब तक लाखों लोगो को यह डेमो दिया है, किन्तु कभी भी किसी को यह नहीं लगा कि यह चुनाव आयोग की मशीन है, और न ही कभी किसी ने हमसे यह प्रश्न किया कि - क्या यह मशीन चुनाव आयोग की है ?
.
दरअसल हमारा मुद्दा Evm का काला कांच है। चुनाव आयोग की मशीन में काला कांच है, और हम इस मशीन द्वारा डेमो देकर सिर्फ यही तथ्य दर्शाते है कि, यदि किसी प्रकार की मशीन में (जो कि वोटर को पर्ची दिखाने के लिए इस्तेमाल होती है) यदि कांच काला है, तो कागज़ के वोटो में हेराफेरी की जा सकती है।
.
और चूंकि केंचुआ द्वारा इस्तेमाल की जा रही मशीनों का कांच भी काला है, अत: इन मशीनों में भी काले कांच का इस्तेमाल करके कागज के वोटो में हेराफेरी की जा सकती है। और यदि कागज़ के वोटो में हेराफेरी हो जाती है, तो इलेक्ट्रोनिक वोटो का मिलान कागज़ के वोटो से हो जाएगा, और यह चोरी कभी भी पकड़ी नहीं जा सकेगी। इस तरह काला कांच कागज के वोटो की हेराफेरी को छिपाने का काम कर सकता है।
.
पर चूंकि केंचुआ काले कांच के मूल मुद्दे पर जवाब देने से बचना चाहता है, अत: उन्होंने "असली मशीन-नकली मशीन" के ऐसे मुद्रदे को उठाया जो कि मुद्दा ही नहीं है।
.
नोट : साथ ही हमने कभी भी यह दावा नहीं किया है कि Evm में इस तरीके से वोटो की हेराफेरी की जा रही है। हम सिर्फ Evm के लूप होल को देश के मतदाताओं एवं चुनाव आयोग के सामने रख रहे है। और डेमो की माध्यम से यह बता रहे है कि, काले कांच का इस्तेमाल करके कागज़ के वोटो में हेराफेरी की जा सकती है।
.
--------------
.
हमारी मांग :
.
(1) हमें 1 Evm अवलोकन के लिए दी जाए : चुनाव आयोग को हमने 40 हजार का DD भेजा है, और उनसे एक Evm देने का आग्रह किया है। किन्तु केंचुआ से अपनी मशीन देने से इंकार किया। यदि केंचुआ हमें अपनी मशीन दे देता है तो हम उनकी मशीन में भी इस तरीके से कागज़ के वोट बदल कर दिखा सकते है।
.
(2) पोलिंग बूथ में बेलेट पेपर भी रखें : एक मतदाता के रूप में मैं चुनाव आयोग को यह पत्र कई बार लिख चूका हूँ कि पोलिंग बूथ में Evm के साथ बेलेट पेपर भी रखें। अब एक प्रत्याशी के रूप में भी मैं चुनाव आयोग को इस आशय का पत्र लिखूंगा कि पोलिंग बूथ में बेलेट पेपर भी रखें जाएं।
.
अन्य राजनैतिक पार्टियों के उम्मीदवारों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों से भी आग्रह है कि वे अपने RO को इस आशय का पत्र दें कि पोलिंग बूथ में बेलेट पेपर भी रखें जाएं।
.
पवन कुमार शर्मा
सांसद प्रत्याशी : भीलवाड़ा लोकसभा
.
-------------------