> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2023-11-22

Pawan Jury BhilwaraRj

Anurag Tak:

बीते कल माण्डल विधानसभा के माण्डल कस्बे के मुख्य बाजार में वोट वापसी कानूनों की जानकारी दी, लगभग 99% नागरिको का मानना था कि ये बहुत बढ़िया ओर जरूरी कानून है.
कुछ नागरिको ने कहा आपका काम देश हित मे बहुत बढ़िया प्रयास है.
कुछ नागरिको ने कहा कि अगर ये कानून आ जाता है कोई भी नेता भ्रष्ट ओर बेईमान नही रह पायेगा.
एक नागरिक तो वोट वापसी पासबुक ओर मेरा पेम्पलेट ले कर उसके घर के बाहर बेठ गया ओर बोला, अब जो भी वोट मांगने आयेगा उससे ये पासबुक वाला कानून पास कराने के लिए बोलूंगा ओर तभी उसको वोट दूंगा.
कुल मिलाकर कल का दिन बहुत ही शानदार रहा,
आप सभी से मेरा यही कहना कि वोट वापसी पासबुक कानून की जानकारी ले और इसकी ताकत को पहचाने, ओर जो भी उम्मीदवार वोट वापसी कानून के पक्ष चुनाव लड़ रहे है उनको समर्थन दे, ताकि इस कानून की मांग खड़ी हो सके।