> Facebook Archive | Pawan Jury BhilwaraRj | 2023-09-01

Pawan Jury BhilwaraRj

मैंने 2018 से 2023 के बीच निम्न 3 चुनाव लड़े :
(1) विधायक (2018)
(2) सांसद (2019)
(3) पार्षद (2021)
.
अगले 6 महीने के दौरान में निम्न 2 चुनाव और लड़ने वाला हूँ :
(4) विधायक (2023)
(5) सांसद (2024)
.
2018 से 2024 के बीच 5 चुनाव।
.
चुनाव लड़ने से सिर्फ़ 15 दिन में वोट वापसी पासबुक, जूरी कोर्ट आदि क़ानूनों का उतना प्रचार हो जाता है जितना साल भर में भी नहीं हो पाता।
.
मतलब यदि मैं चुनाव नही लड़ूँगा तो मैं इन क़ानूनों का प्रभावी रूप से प्रचार भी नही कर पाऊँगा। इसके अलावा चुनाव लड़ने के दौरान जो प्रचार होता है, उससे नये कार्यकर्ता भी आंदोलन में जुड़ते है।
.
यदि भारत में चुनाव बंद हो जाते है तो बंदूक़ उठाने के अलावा मेरे पास कोई रास्ता नही रहेगा।
.
पेड मीडिया के प्रायोजक नहीं चाहते कि मैं एवं मेरे जैसे हज़ारो कार्यकर्ता बंदूक़ उठाने के बारे सोचना शुरू करे। इसीलिए वे भारत में चुनाव बंद नहीं करेंगे। क्योंकि चुनाव बंद करने से उन्हें ज़्यादा नुक़सान होगा।
.
किंतु एक देश एक चुनाव क़ानून लागू करके वे मुझे और मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के रास्ते में एक दीवार खड़ी कर देंगे।
.
एक देश एक चुनाव का क़ानून आने के बाद मैं 5 वर्ष में सिर्फ़ 1 बार ही चुनाव लड़ सकूँगा। मतलब 4 चुनाव की कटौती ।
.
न तो मेरे पास बंदूक़ उठाने की वजह रहेगी, और न ही चुनाव लड़ने के अवसर। मतलब साँप भी मर जाएगा, उनकी लाठी भी नही टूटेगी।
.
मुझे नहीं लगता कि “मतदाताओं के मतदान के अवसरों में कटौती” नामक इस क़ानून (जिसे उन्होंने एक देश एक चुनाव का नाम दिया है) को किसी प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा। उल्टे वे इसे ऐतिहासिक चुनाव सुधार के नाम से बेचकर अपने खाते में और वोट जोड़ लेंगे।
.
#NoOneNationOneElection
.
——————